लाइव न्यूज़ :

Sanjay Gadhvi Death: 'धूम' डायरेक्टर संजय गढ़वी का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

By अंजली चौहान | Updated: November 19, 2023 13:44 IST

संजय गढ़वी ने रविवार को अंतिम सांस ली। वह 57 वर्ष के थे.

Open in App

मुंबई:धूम फ्रेंचाइजी के निर्देशन के लिए जाने जाने वाले संजय गढ़वी का 19 नवंबर, 2023 को 57 वर्ष की आयु में मुंबई में उनके आवास पर निधन हो गया। मशहूर डायरेक्टर की हार्ट अटैक के कारण मृत्यु हो गई। संजय गढ़वी की बेटी संजीना ने निधन की जानकारी देते हुए कहा कि उनके पिता पूरी तरह से स्वस्थ थे। 

संजीना ने पीटीआई-भाषा को बताया, "आज सुबह 9.30 बजे उनके आवास पर उनका निधन हो गया। हमें यकीन नहीं है कि यह क्या है, लेकिन सबसे अधिक संभावना है कि यह दिल का दौरा था। वह अस्वस्थ नहीं थे, वह पूरी तरह से स्वस्थ थे।"

संजय गढ़वी के निधन के बाद बॉलीवुड सेलेब्स की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। बॉलीवुड के कई निर्माता, प्रोड्यूसर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहे हैं। 

फिल्म निर्माता कुणाल कोहली ने संजय के निधन पर शोक व्यक्त किया और लिखा, "यह चौंकाने से परे है। #संजयगढ़वी आरआईपी ने कभी नहीं सोचा था कि मुझे आपका मृत्युलेख लिखना पड़ेगा। वाईआरएफ में कई वर्षों तक एक कार्यालय साझा किया, लंच डब्बे, चर्चाएं। तुम्हें याद करूंगा मेरे दोस्त। यह स्वीकार करना बहुत कठिन है।"

श्रुति सेठ ने भी संजय की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "यह बेहद चौंकाने वाला और दिल तोड़ने वाला है। आरआईपी #संजयगढ़वी।"

मुंबई सागा के निर्देशक संजय गुप्ता ने लिखा, "बहुत जल्दी चला गया दोस्त। आपकी हमेशा खुश रहने वाली ऊर्जा को याद करूंगा। आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त।"

टॅग्स :धूमहिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार