लाइव न्यूज़ :

संजय दत्त ने दुबई में पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से की मुलाकात! सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल, उठ रहे सवाल

By विनीत कुमार | Updated: March 17, 2022 18:16 IST

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के साथ संजय दत्त की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात दुबई में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपरवेज मुशर्रफ के साथ संजय दत्त की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।मुशर्रफ और संजय दत्त की ओर से इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।बताया जा रहा है कि दुबई में दोनों की मुलाकात हुई, अचानक जिम में दोनों की मुलाकात की भी बात कही जा रही है।

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त एक बार फिर चर्चा में हैं। संजय दत्त की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के साथ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये तस्वीर दुबई की है जहां दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद सोशल मीडियो के जरिए कई तरह से सवाल उठाए जा रहे हैं।

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते पिछले तीन-चार सालों से बहुत सामान्य नहीं हैं। उरी और पठानकोट हमले के बाद भारत में पाकिस्तान के कलाकारों को भी काफी गुस्सा झेलना पड़ा था। एक तरह से पाकिस्तान के कलाकारों पर बैन लग गया है। दोनों देशों के बीच तनाव जारी है।

ऐसे में संजय दत्त का परवेज मुशर्रफ से मिलना सोशल मीडिया यूजर्स के मन में कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है दुबई में जिम में दोनों की मुलाकात हुई। कुछ ये भी कह रहे हैं कि अचानाक इनकी मुलाकात हुई। तस्वीर में परवेज मुशर्रफ व्हीलचेयर पर बैठे हुए हैं जबकि उनके सामने खड़े संजय दत्त किसी को कुछ इशारा करते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि परवेज मुशर्रफ को कारगिल की लड़ाई का मास्टरमाइंड भी माना जाता है। इसलिए भी कई यूजर्स संजय दत को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।

पाकिस्तान के जियो टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल आधिकारिक तौर पर दोनों की मुलाकात की पुष्टि नहीं की जा सकती है। हालांकि पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) पार्टी के एक सीनियर नेता मुश्ताक मिनहास ने यही तस्वीर शेयर की है। 

इस तस्वीर को न तो संजय दत्त और न ही परवेज मुशर्रफ के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है। संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों उन्होंने दिल्ली और जयपुर में फिल्म Ghudchadi का पहला शेड्यूल खत्म किया। वे केजीएफ चैप्टर 2 में अहम रोल निभाते नजर आएंगे। साथ ही वे शमशेरा, पृथ्वीराज जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं।

टॅग्स :संजय दत्तपाकिस्तानसोशल मीडियाहिन्दी सिनेमा समाचारदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल