लाइव न्यूज़ :

नितिन गडकरी से मिले संजय दत्त, अफवाहों का बाजार फिर हो गया गर्म

By मेघना वर्मा | Updated: September 16, 2019 11:35 IST

संजय दत्त जल्द ही होमप्रोडक्शन की फिल्म 'प्रस्थानम' में नजर आने वाले हैं। 'केजीएफ-2' और 'पानीपत' फिल्म में भी वो दिखाई देंगे। तीनों ही फिल्मों के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय दत्त की तीन फिल्में बैक टू बैक आने वाली हैं।जिसमें एक उनकी होमप्रोडक्शन की फिल्म है जिसका नाम है 'प्रस्थानम'।

संजय दत्त ने अपने पहले दिए एक बयान में यह कह चुके हैं कि वो किसी भी पॉलिटिकल पार्टी को ज्वॉइन नहीं करना चाहते। ऐसे में उनका नितिन गडकरी से मिलना किसी के समझ नहीं आ रहा है। नागपुर में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने रविवार को नितिन गडकरी से मुलाकात की। जिसके बाद एक बार फिर से अफवाहों के बाजार से लेकर राजनीतिक गलियारे तक चर्चा हो रही है। 

बता दें संजय दत्त ने ये मुलाकात उस समय पर की है जब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए भी उनकी इस मुलाकात का लोग कुछ और ही मतलब निकाल रहे हैं। इसी साल अगस्त के महीने में संजय दत्त ने इस बात को स्पष्ट किया था कि वो किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। 

वहीं महारष्ट्र सरकार के सहयोगी पार्टी के राष्ट्रीय समाज पक्ष प्रमुख और राज्य मंत्री महादेव जानकर के दावा किया था कि संजय दत्त 25 सितंबर को RSP का दामन थाम लेंगे। अब देखना होगा उनका ये दावा कितना सच निकलता है। हलांकि संजय दत्त ने अपने हर बयान में राजनीति में शामिल होने से मना किया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त की तीन फिल्में बैक टू बैक आने वाली हैं। जिसमें एक उनकी होमप्रोडक्शन की फिल्म है जिसका नाम है प्रस्थानम। वहीं दूसरी है केजीएफ-2 और तीसरी है पानीपत। तीनों ही फिल्मों के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें प्रस्थानम फिल्म मल्टी स्टारर पॉलिटिकल ड्रामा है। 

टॅग्स :संजय दत्तनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?