लाइव न्यूज़ :

जब सुभाष घई ने कहा, संजय दत्त माधुरी दीक्षित से कभी शादी नहीं करेगा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 21, 2018 07:34 IST

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित अभिषेक वर्मन की फिल्म "कलंक" में एक साथ नज़र आएंगे।

Open in App

ज्ञानेंद्र शर्मा

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की प्रेम कहानी 1990 के दशक में हर अख़बार, हर मनोरंजन जगत की मैगजीनों की सुर्खियां हुआ करती थीं। खलनायक के कोस्टार 25 साल के बाद फिर स्क्रिन शेयर करते नज़र आयेंगे और इसकी वजह बनने जा रहें हैं निर्माता-निर्देशक करन जौहर। करन संजय और माधुरी को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहें हैं जिसका नाम “कलंक” होगा फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन करेंगे। इस फिल्म में संजय दत्त माधुरी दीक्षित के साथ-साथ वरुण धवन, आलिया भट्ट को भी कास्ट किया गया है। लेकिन चर्चे तो संजय और माधुरी के साथ आने के हैं दोनों स्टार को इतने सालों के  बाद साथ देखना उनके चाहने वालों के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।

नवें के दशक मे डांसिंग देवी के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित और खलनायक के नाम से विख्यात संजय दत्त के प्यार के चर्चे हर फिल्मीं मैगजीन की कवर स्टोरी हुआ करती थी। (1998) में खतरों के खिलाडी, (1989) में इलाका, (1991) में साजन, (1993) में खलनायक ने तो दोनों की जोड़ी को बेस्ट जोड़ी की कतार में ला कर खड़ा कर दिया था। उस दौर में दिए इंटरव्यू में माधुरी संजय के बारे में खुलकर बातें किया करती थी। एक इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित ने संजय दत्त को अपना बेस्ट पार्टनर से नवाजते हुए कहा था “संजय एक सज्जन आदमी है वो दिल का साफ है हां वो जोकर है पर जब में उसके साथ होती हूं तो सबसे ज्यादा हंसती हूं”।

फिल्मफेयर मैगजीन ने तो एक स्टोरी में लिखा गया कि दोनों कलाकार जल्द ही शादी करने जा रहे हैं पर खलनायक फिल्म के निर्देशक सुभाष घई ने कहा कि संजय माधुरी से कभी शादी नहीं करेगा, ये खबरें संजय दत्त की पहली पत्नी रिचा के पास भी पहुचीं जो उस वक्त अमेरिका में कैंसर का इलाज करवा रहीं थी। रिचा की बेटी त्रिशाला को लेकर भारत लौटी पर दोनों के रिश्ते सामान्य नहीं हो सके, रिचा की बहन ने तो संजय और रिचा के अलगाव का कारण माधुरी दीक्षित को बताया और जमकर माधुरी पर हमले किये, वहीं रिचा का कहना था कि “वे हमेशा संजय को प्यार करती रहेगी और हमेशा साथ देगी।

संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म इसी साल रिलीज होने बाली है फिल्म संजय का किरेदार निभा रहें हैं रणवीर कपूर, ख़बर तो ये भी आई थी कि माधुरी दीक्षित दत्त फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी से फिल्म में अपने और संजय के रिश्ते को ना दिखाने की गुजारिश की है, दोनों कलाकारों के बारे में पहले भी काफी कुछ कहा और लिखा गया है पर इनके फैंस को तो इंतजार है 19 अप्रैल 2019 का जब दोनों कलंक में फिर से एक बार एक ही फ्रेम में नजर आएंगे।

टॅग्स :संजय दत्तमाधुरी दीक्षितकरण जौहरवरुण धवनआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस