लाइव न्यूज़ :

संजय दत्त ने मेडिकल ट्रीटमेंट के कारण काम से लिया ब्रेक, फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 11, 2020 18:22 IST

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने फैंस को जानकारी दी है कि वो मेडिकल ट्रीटमेंट के कारण अपने काम से कुछ समय का ब्रेक ले रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त मेडिकल ट्रीटमेंट के कारण अपने काम से ब्रेक लेने का फैसला किया हैहाल ही में संजू बाबा को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को हाल ही में सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसे में फैंस एक्टर की सेहत को लेकर काफी चिंतित हो गए थे। मगर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं, अब संजू बाबा घर पर कंप्लीट रेस्ट कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर किया है।

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मेरे दोस्तों, चिकित्सा उपचार के लिए मैं कुछ दिनों के लिए अपने काम से ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं। मैं अपने शुभचिंतकों से आग्रह करता हूं कि वो बिल्कुल भी चिंता ना करें और अनावश्यक अटकलें ना लगाएं। आपके प्यार और शुभकामनाओं के साथ मैं जल्द ही वापस लौटूंगा।' बता दें, अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया था। हालांकि, संजय दत्त की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। 

अस्पताल में भर्ती होने के बाद संजय दत्त ने खुद ट्वीट कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी थी और बताया था कि वो ठीक हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता था कि मैं ठीक हूं। मैं फिलहाल मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हूं और मेरी कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लीलावती अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों की मदद और देखभाल से मैं एक या दो दिन में अपने घर चला जाऊंगा। आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।'

बता दें कि संजय दत्त की लेटेस्ट फिल्म 'सड़क 2' इस महीने 28 तारीख को रिलीज होने वाली है, जिसे कोरोना वायरस के कारण ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा। यह फिल्म साल 1991 में आई फिल्म सड़क की सिक्वल है, जिसमें संजय दत्त और पूजा भट्ट ने लीड रोल निभाया था। सड़क 2 में संजय दत्त के साथ पूजा भट्ट, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे, जो महेश भट्ट के निर्देशन में बनी है। महेश भट्ट आखिरी निर्देशित फिल्म कारतूस 1999 में रिलीज हुई थी।

टॅग्स :संजय दत्तकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस