लाइव न्यूज़ :

#MeToo: सुशांत सिंह राजपूत पर लगा था संजना संघी संग छेड़छाड़ का आरोप, एक्ट्रेस ने कुछ इस अंदाज में तोड़ी चुप्पी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 24, 2018 08:54 IST

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पर लगे छेड़छाड़ के आरोप के बाद अब फिल्म की अभिनेत्री संजना संघी ने अपनी बात रखी है।

Open in App

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पर लगे छेड़छाड़ के आरोप के बाद अब फिल्म की अभिनेत्री संजना संघी ने अपनी बात रखी है। उन्होंने इस बात से पूरी तरह से इंकार किया है कि फिल्म  'किजी और मैनी' के सेट पर उनके साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार हुआ था।

वहीं, बीते कुछ दिनों पहले माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा था कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान अपनी को स्टार के साथ छेड़छाड़ की है।हालांकि सुशांत ने पहले ही इन रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया था। अब इसके कुछ दिन बाद अब संजना ने ट्विटर के जरिए इस तरह की घटना से इनकार कर दिया है। 

संजना ने अपने ट्वीट में कहा कि अमेरिका से कल लंबे दौरे से लौटने के बाद मैंने कई निराधार रिपोर्ट्स देखी, जिसमें 'किजी और मैनी' के सेट मेरे साथ दुर्व्यवहार की बात कही गई है। मैं इस बात को साफ करना चाहती हूं कि ऐसा कुछ भी मेरे साथ नहीं हुआ, इन झूठी बातों को बंद कर दें।

वहीं, खुद पर लगे आरोपों पर सुशांत ने जवाब दिया था और संजना के साथ उनकी बातचीत की चैट सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सुशांत ने जिस ट्वीट में आरोपों का खंडन किया था उस ट्वीट को बाद में हटा दिया हालांकि सांघी के साथ उनकी चैट को उन्होंने रिमूव नहीं किया है।

खबरों के मुताबिक सुशांत ने फिल्‍म के सेट पर संजना को परेशान किया और इसके बाद संजना ने निर्देशक मुकेश छाबड़ा को इसकी शिकायत की थी। बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक इस सब के बाद दूसरे दिन संजना के माता-पिता भी सेट पर बेटी के साथ हो रही ऐसी हरकतों की शिकायत करने पहुंच गए। हालांकि माता-पिता की इस चिंता को भी यह कहकल हल्‍के में ही उड़ा दिया गया, कि फिल्‍मों के सेट पर ऐसा व्‍यवहार नॉर्मल है।

सुशांत ने ट्विटर पर लिखा है कि मुझे बहुत बुरा लग रहा है कि मैं हमारी बीच की पर्सनल जानकारी शेयर कर रहा हूं लेकिन मुझे लगता है कि अब यह बताने का और कोई चारा नहीं है कि आखिर क्‍या हुआ था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूत# मी टूयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

भारतKerala: निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के मामले में क्राइम ब्रांच कसा शिकंजा

क्राइम अलर्टKerala: पलक्कड़ विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, महिला का जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप

विश्वCanada: पोते से मिलने गए बुजुर्ग पर स्कूली लड़कियों को परेशान करने का लगा आरोप, कोर्ट ने दिया निर्वासन का आदेश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?