लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: जब संध्या मृदुल ने आलोक नाथ पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, पढ़े अनसुनी बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 28, 2019 07:25 IST

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस संध्या मृदुल का जन्म 28 मार्च, 1975 को मुंबई में हुआ था।

Open in App

बॉलीवुड में छोटे-छोटे किरदार निभाकर फैंस के दिलों में राज करने वाली एक्ट्रेस संध्या मृदुल का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस संध्या मृदुल का जन्म 28 मार्च, 1975 को मुंबई में हुआ था।  उन्हें 'साथिया' (2002) और 'पेज 3' (2005) फिल्मों में उनके अभिनय के लिए खास तौर पर जाना जाता है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की जॉब की।

छोटे पर्दे से की शुरुआत

संध्या को ऐसे तो फैंस बड़े पर्दे पर अक्सर देखते हैं और उनके अभिनय के दीवाने भी हैं। लेकिन फैंस को शायद ही पता हो कि उन्होंने पहले छोटे पर्दे पर काम किया था। संध्या ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत टीवी शो 'स्वाभिमान' से की। इसके अलावा उन्होंने 'बनेगी अपनी बात', 'कोशिश', 'हू ब हू', 'जन कथा', 'कोशिश एक आशा' टीवी शोज में काम किया।

किया बॉलीवुड की ओर रुख

छोटे पर्दे पर अपने अभिनय की छाप छोड़ने के बाद 2002 में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की ओर रुख किया।  2002 में उन्हें फिल्म 'साथिया' में काम करने का मौका मिला। इसके अलावा उन्होंने 'पेज 3', 'सोचा ना था', 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड', 'फोर्स', 'रागिनी एमएमएस-2', 'हम तुम और घोस्ट' सहित अन्य फिल्मों में काम किया। 

शराब पीकर आलोकनाथ ने किया ऐसा 

संध्या ने आलोकनाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप 2018 में मीटू के जरिए ट्वीट करके लगाया था। संध्या ने ट्वीट कर कहा था कि ये उस वक्त की बात है। जब मैं मेरे करियर की शुरुआत में मैं एक टेलीफिल्म 'कोडाईकनला' की शूटिंग कर रही थी। इस फिल्म में मेरे साथ आलोकनाथ भी काम कर रहे थे, जो मेरे पिता का रोल कर रहे थे। मैं उनकी बड़ी फैन थी। उन्होंने मुझे 'child of god' कह कर बुलाया था तो मैं काफी खुश थी। लेकिन एक रात शूटिंग से पैकअप करने के बाद सारे कास्ट मेंबर डिनर के लिए बाहर गए थे, डिनर के वक्त आलोकनाथ ने शराब पी ली थी। उस वक्त डिनर टेबल पर मैं उनके साथ ही, उन्होंने मुझे बहुत असहज फील करवाया था। ये बात मुझे उस वक्त समझ में नहीं आया था लेकिन मेरे को-स्टार इस बात तो भाप गए थे, इसलिए मुझे वहां से बाहर लेकर चले गए थे।

टॅग्स :संध्या मृदुलबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?