लाइव न्यूज़ :

अब सामंथा रुथ प्रभु की होगी पूजा! फैन की ऐसी दीवानगी कि एक्ट्रेस का बनवा दिया मंदिर

By अंजली चौहान | Updated: April 29, 2023 15:23 IST

सामंथा तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्रीज में एक बड़ा चेहरा है और उन्होंने कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसामंथा रुथ प्रभु के फैन ने बनवाया मंदिर फैन ने सामंथा की मूर्ति को मंदिर में किया स्थापित आंध्र प्रदेश के रहने वाले संदीप ने मूर्ति को स्थापित किया है

बापटला: मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के फैन्स की यूं तो कमी नहीं है हर कोई उन्हें पसंद करता है लेकिन इस बार उनके एक फैन ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसे हर कोई देखकर हैरान रह गया।

साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री सामंथा के आंध्र प्रदेश के एक फैन ने उनके नाम का मंदिर बनवाया है। यह दिलचस्प मामला बापटला जिले के अलापडू गांव का है जहां फैन ने अपने घर के परिसर में एक मंदिर बनवाया है।

जिसमें सामंथा की मूर्ति स्थापित की गई है। एक्ट्रेस के इस फैन की पहचान तेनाली संदीप के रूप में हुई है जिसने मंदिर बनाए जाने के बाद सामंथा की मूर्ति का अनावरण किया।  

दरअसल, ये खबर ऐसे समय में आई है जब बीते शुक्रवार को एक्ट्रेस ने अपना 36वां जन्मदिन मनाया है। ऐसे में फैन ने उन्हें तोहफे के तौर में ये मंदिर बनाकर दिया है।

इस दौरान एक्ट्रेस की मूर्ति को देखने के लिए संदीप के घर गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग मूर्ति देखने के लिए उत्साहित दिखे। मूर्ति के अनावरण के साथ ही एक्ट्रेस के जन्मदिन के लिए केक भी काटा गया। 

सामंथा की जो मूर्ति फैन ने बनवाई है उसमें एक्ट्रेस साड़ी पहने हुए हैं। प्रतिमा में हरे रंग के ब्लाउज के साथ लाल रंग की साड़ी में एक्ट्रेस को दिखाया गया है।

इस दौरान संदीप ने कहा कि उनकी इच्छा थी कि वह सामंथा का एक बड़ा मंदिर बनवाए लेकिन वह आर्थिक तंगी के कारण एक बड़ा मंदिर नहीं बनवा पाए। संदीप समांथा के धर्मार्थ कार्यों के लिए उसकी प्रशंसा करते हैं।

बता दें कि सामंथा तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्रीज में एक बड़ा चेहरा है और उन्होंने कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है।

सामंथा अमेजन प्राइम ओरिजिनल शो 'द फैमिली मैन सीजन 2' में नजर आएंगी। वह 'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण के लिए भी तैयार हैं, जहां वह वरुण धवन के साथ अभिनय करेंगी। 

टॅग्स :सामंथा अक्किनेनीसाउथ सिनेमाफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई