लाइव न्यूज़ :

समांथा प्रभु ने परिवार के विरोध के बावजूद किया था हिट आइटम सॉन्ग ‘ऊ अंटावा’, तब चल रही थी नागा चैतन्य से तलाक की प्रक्रिया

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 29, 2023 19:44 IST

अक्टूबर, 2021 में समांथा और नागा ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया था। इसके बाद उन्हें हिट आइटम सॉन्ग ‘ऊ अंटावा’ ऑफर हुआ। समांथा ने बताया कि वह घर में नहीं बैठना चाहती थीं इसलिए ये सांग करने का फैसला किया। लेकिन ये इतना आसान नहीं रहा।

Open in App
ठळक मुद्देसमांथा जल्द ही फिल्म 'शाकुंतलम' में नजर आएंगीसमांथा और नागा चैतन्य 2017 में विवाह बंधन में बंधे थेवर्ष 2021 में दोनों का तलाक हो गया

नई दिल्ली: दक्षिण भारत की स्टॉर अभिनेत्री समांथा प्रभु इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शाकुंतलम के प्रमोशन में व्यस्त हैं। सिनेमाघरों में शाकुंतलम 14 अप्रैल, 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान समांथा ने एक चौंकाने वाली बात कही। समांथा ने बताया कि नागा चैतन्य से तलाक के फैसले के बाद जब उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा में आईटम सांग करने का ऑफर मिला तो किसी ने भी इसका समर्थन नहीं किया और परिवार ने भी ऐसा करने से मना किया।

अक्टूबर, 2021 में समांथा और नागा ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया था। इसके बाद उन्हें हिट आइटम सॉन्ग ‘ऊ अंटावा’ ऑफर हुआ। समांथा ने बताया कि वह घर में नहीं बैठना चाहती थीं इसलिए ये सांग करने का फैसला किया। लेकिन ये इतना आसान नहीं रहा।

समांथा ने आगे कहा, "जब मुझे ‘ऊ अंटावा’ ऑफर हुआ था, तब हमारा तलाक का मामला चल रहा था। जब हमने ये घोषणा की कि हम अलग हो रहे हैं, उसके बाद परिवार का हर सदस्य, हर हितैषी कह रहा था कि घर में बैठो। अपना सेपरेशन अनाउंस करने के बाद तुम आइटम सॉन्ग नहीं करोगी। मेरे जिन दोस्तों ने हमेशा हौसला अफजाई की, वो भी मुझसे बोले कि आइटम सॉन्ग मत करो। लेकिन मेरा मानना था कि मैं ये करने वाली हूं।"

समांथा ने आगे कहा, "मैंने सोचा, 'मुझे क्यों छिपना चाहिए? मैंने कुछ गलत नहीं किया। मैं किसी अपराधी की तरह क्यों रहूं आखिर? मैंने अपनी शादी को अपना 100 पर्सेंट दिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे में मैंने जो किया ही नहीं, उसके लिए खुद को सजा आखिर क्यों देती?"

बता दें कि समांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य 2017 में विवाह बंधन में बंधे थे। वर्ष 2021 में दोनों का तलाक हो गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार समांथा को पुष्पा में आईटम सांग  ‘ऊ अंटावा’ की फीस के रूप में 5 करोड़ मिले थे। सामंथा दक्षिण भारत की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। 

टॅग्स :सामंथा अक्किनेनीबॉलीवुड अभिनेत्रीTamil Naduनागार्जुनअल्लू अर्जुन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबारहोसुर-बेंगलुरु कॉरिडोर: रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ इंजन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?