लाइव न्यूज़ :

अगली ईद पर भी दिखेगा सलमान खान का जलवा, पर्दे पर नजर आएगी ये खास फिल्म

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 28, 2019 08:42 IST

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अगली ईद पर रिलीज़ होने वाली अपनी फिल्म 'किक' के सीक्वल की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्दे'लक्ष्मी बॉम्ब' अब 22 मई 2020 (ईद) को रिलीज होगी ऐसे में एक बार फिर सलमान के साथ अक्षय की फिल्म की भिड़ंत पक्की मानी जा रही है

'इंशाअल्लाह' के डिब्बाबंद होने के बाद अब अगली ईद पर सलमान की 'किक 2' रिलीज होगी. सलमान ने 'किक' फिल्म का डायलॉग 'इतना मत सोचना मेरे बारे में, दिल में आता हूं... और ईद पे भी.' ट्वीट कर साफ कर दिया कि वह 2020 में ईद पर 'किक 2' के साथ फैंस को ट्रीट देने आएंगे.

जैकलीन हैं टॉप च्वॉइस साजिद नाडियाडवाला की 'किक' की इस सीक्वल फिल्म में सलमान एक बार फिर अपने देवी लाल सिंह उर्फ डेविल की भूमिका में होंगे. 2014 में रिलीज 'किक' में सलमान के अपोजिट जैकलीन फर्नांडीस नजर आई थी और खबर है कि सीक्वल के लिए भी जैकलीन टॉप च्वाइस हैं.

सूत्रों के मुताबिक इसमें जैकलीन के लौटने का चांस तो है, लेकिन फाइनल डिसिजन सलमान का होगा. वैसे, सलमान भी यही चाहते हैं कि इसमें जैकलीन ही हों. अक्की संग भिड़ंत भी पक्की ईद भले ही सलमान के नाम पर हो, लेकिन इसे हथियाने की अक्षय कुमार पुरजोर कोशिश कर रहे हैं. पहले सलमान की 'इंशाअल्लाह' के साथ अक्षय की 'सूर्यवंशी' की टक्कर होनी थी, लेकिन इसे बातचीत के बाद टाल दिया गया.

लेकिन अब जबकि 'इंशाअल्लाह' डिब्बाबंद हो गई है तो अक्षय की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' के मेकर्स ने इसे ईद पर रिलीज करने का फैसला किया. पहले यह फिल्म 5 जून 2020 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन हाल ही में इसके मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट प्रीपोन यानी पीछे कर ली.

'लक्ष्मी बॉम्ब' अब 22 मई 2020 (ईद) को रिलीज होगी. दूसरी ओर, सलमान ने ईद पर 'किक 2' की घोषणा कर दी है. ऐसे में एक बार फिर सलमान के साथ अक्षय की फिल्म की भिड़ंत पक्की मानी जा रही है. 'लक्ष्मी बॉम्ब' साउथ के राघव लॉरेन्स निर्देशित कर रहे हैं. यह तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कंचना' की हिंदी रीमेक होगी.इसमें अक्षय के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी.

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?