लाइव न्यूज़ :

लगभग दो दशक पुराने काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान समेत बाकी दोषियों पर फैसला आज

By भारती द्विवेदी | Updated: April 5, 2018 05:03 IST

अब तक काला हिरण शिकार केस में सलमान खान 17 दिन तक जेल में रह चुके हैं।

Open in App

मुंबई, 5 अप्रैल: 18 साल पुराने और बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में आज जोधपुर ग्रामीण जिला अदालत सलमान खान समेत बाकियों दोषियों पर अपना अंतिम फैसला सुनाएगी। इस केस से जुड़े सभी आरोपी कलाकार जोधपुर पहुंच चुके हैं। अभिनेता सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, नीलाम और सोनाली बेंद्रे फैसला सुनाए जाने के दौरान कोर्ट में मौजूद रहेंगे। 28 मार्च को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने सुनवाई करते हुए पांच अप्रैल को सजा सुनाने की घोषणा की थी। सलमान खान को सपोर्ट करने के लिए उनकी दोनों बहने अर्पिता और अलवीरा उनके साथ जोधपुर पहुंची है। 

लगभग दो दशक से चल रहा ये मामला है क्या

साल 1998 के अक्टूबर में जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग हो रही थी। आरोप के मुताबिक शूटिंग के दौरान सलमान अपने साथी कलाकारों के साथ जोधपुर में शिकार खेलने गए। जहां साथी कलाकारों के उकसाने के बाद सलमान ने चिंकारा और काले हिरणों का शिकार किया। सलमान पर आरोप यह भी है कि जिन हथियारों से शिकार किया गया उसका लाइसेंस पहले ही खत्म हो चुका था।विश्नोई समाज के लोगों के विरोध के बाद 15 अक्टूबर 1998 को सलमान खान और उनके साथी कलाकारों के खिलाफ वन विभाग ने जोधपुर में चार केस दर्ज कराए। चार केस में तीन काले हिरण के शिकार को लेकर है, वहीं एक केस आर्म्स एक्ट के तहत हुआ था। सलमान पर हिरणों को गोली मारने का और सैफ समेत तीनों एक्ट्रेस पर उन्हें उकसाने का आरोप है। इस मामले में सलमान खान पर अब तक 4 केस दर्ज हुए थे, जिनमें से 3 में वो बरी हो चुके हैं। ये चौथा केस है। अगर सलमान खान इस मामले में दोषी पाए गए तो उन्हें 6 साल तक की सजा हो सकती है।

काला हिरण शिकार मामला में सलमान खान पहली 12 अक्टूबर 1998 को गिरफ्तार हुए थे। जिसके बाद उन्हें पांच दिन तक जेल में रहना पड़ा था। 17 अक्टूबर को सलमान जमानत पर जोधपुर जेल से रिहा हुए। साल 2006 में सलमान खान को फिर से घोड़ा फार्म हाउस शिकार मामले में 6 दिन सेंट्रल जेल में रहना पड़ा था। सेशन कोर्ट द्वार सजा की पुष्टि होने पर सलमान 26- 31 अगस्त 2007 तक जेल में रहे थे।

टॅग्स :सलमान खानसैफ अली खानसोनाली बेन्द्रेतब्बूराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया