लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर गॉड फादर बनने की तैयारी में सलमान, इस स्टार की बेटी को जल्द करेंगे लांच

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 26, 2018 10:37 IST

सूरज पंचोली, अथिया शेट्टी को 'हीरो' से ब्रेक दे चुके सलमान जल्द ही मोहनीश बहल की बेटी और दिवंगत अभिनेत्री नूतन की पोती प्रनूतन बहल को लॉन्च करने की घोषणा कर चुके हैं

Open in App
ठळक मुद्देमोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन बहल के बाद एक और स्टार की बेटी को सलमान पर्दे पर ला रहे हैंमहेश मांजरेकर के बेटे सत्या को लॉन्च करने का जिम्मा उठाया

सलमान खान बॉलीवुड में अब तक कई स्टार किड्स को लॉन्च कर चुके हैं. सूरज पंचोली, अथिया शेट्टी को 'हीरो' से ब्रेक दे चुके सलमान जल्द ही मोहनीश बहल की बेटी और दिवंगत अभिनेत्री नूतन की पोती प्रनूतन बहल को लॉन्च करने की घोषणा कर चुके हैं.

अब ताजा खबर यह आ रही है कि बॉलीवुड के 'भाईजान' अपने दोस्त और एक्टर-डायरेक्टर महेश मांजरेकर की बेटी को भी फिल्मी दुनिया में लाने की योजना बना रहे हैं. महेश मांजरेकर सलमान के साथ कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. इनमें 'रेडी', 'जय हो', 'बॉडीगार्ड', 'दबंग' और 'दबंग 2' जैसी फिल्में शामिल हैं.

सलमान ने कुछ वक्त पहले महेश मांजरेकर के बेटे सत्या को लॉन्च करने का जिम्मा उठाया और अब वह उनकी बेटी अश्वामी को भी मौका देने जा रहे हैं. खुद महेश ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ''हां, सलमान मेरी बेटी को लॉन्च करने जा रहे हैं. इसमें अभी कुछ वक्त है.

जैसे ही कुछ अच्छा ऑफर हाथ लगेगा, वैसे ही इस काम को भी अंजाम दे दिया जाएगा.'' उन्होंने सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि सलमान पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा दयालु इंसान हैं. वह जमीन से जुड़े इंसान हैं और मानसिक तौर पर एक मिडल क्लास आदमी की तरह हैं.

मांजरेकर ने कहा, ''सलमान जानते हैं कि मैं उनकी इतनी तारीफ नहीं करता और शायद यही चीज हमारे रिश्ते को और स्पेशल बनाती है.'' बता दें कि सलमान खान महेश मांजरेकर की एक मराठी फिल्म भी करने वाले थे. वह चाहते थे कि गोविंदा इस फिल्म में लीड रोल निभाए, लेकिन गोविंदा के मना करने पर यह प्रोजेक्ट अधर में लटका हुआ है.

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?