लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई ने भिजवाया था धमकीभरा पत्र, मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार महाकाल ने किया खुलासा, आरोपियों को पकड़ने निकलीं 6 टीमें

By अनिल शर्मा | Updated: June 10, 2022 13:59 IST

पूछताछ में महाकाल ने बताया कि बिश्नोई के सहयोगी विक्रम बराड़ ने पत्र सलीम खान को दिया था। पुलिस ने गुरुवार को कहा, जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान और उसके पिता सलीम खान को पत्र जारी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान और सलीम खान को धमकीभरे पत्र देने वाले की मुंबई पुलिस ने पहचान कर ली हैमूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार सौरभ महाकाल ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी का पत्र भिजवाया था

मुंबई: मुंबई पुलिस को सलमान खान धमकीभरे पत्र मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंबई पुलिस ने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी देने वाले शख्स की पहचान कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, मूसेवाला हत्याकांड में पुणे से गिरफ्तार किए गए आरोपी सिद्धेश हीरामन कांबले उर्फ सौरभ महाकाल ने बताया है कि सलमान का धमकी भरा पत्र बिश्नोई गैंग ने ही भिजवाया था।

पूछताछ में महाकाल ने बताया कि बिश्नोई के सहयोगी विक्रम बराड़ ने पत्र सलीम खान को दिया था। पुलिस ने गुरुवार को कहा, "जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान और उसके पिता सलीम खान को पत्र जारी किया था। पुलिस ने महाकाल से पूछा कि धमकी भरे पत्र को एक बेंच पर किसने रखा था, उसने कहा, उसके गिरोह के तीन लोग पत्र छोड़ने के लिए राजस्थान के जालोर से मुंबई आए थे और उससे मिले थे।"

महाकाल जो पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का भी आरोपी है, मुंबई पुलिस के सामने सबकुछ उगल दिया। पुलिस ने कहा, आरोपियों से जुड़े सुराग मिले हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी पहचान के तुरंत बाद, 6 टीमों को भारत के विभिन्न हिस्सों में भेज दिया गया है।"

इस बीच, पिछले महीने पंजाब में लोकप्रिय पंजाबी रैपर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूस वाला की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारी भी बुधवार को पुणे पहुंचे। 

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि पंजाब में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में मुख्य शूटर के करीबी सहयोगी सिद्धेश हीरामन कमल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को बताया,  मूसेवाले की नृशंस हत्या के सिलसिले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इंटरपोल ने तरनतारन के रतटोक गांव के गैंगस्टर से आतंकवादी बने हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

टॅग्स :सलमान खानहिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई पुलिससिद्धू मूसेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए