लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन पर मामा बनेंगे सलमान खान, बहन अर्पिता देंगी बर्थडे गिफ्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 21, 2019 16:22 IST

अर्पिता की डिलीवरी के लिए सी सेक्शन सर्जरी करवानी होगी। ऐसे में अर्पिता और आयुष ने सर्जरी के लिए 27 दिसबंर को दिन चुना है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान की बहन अर्पिता एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। इस बार अर्पिता का बच्चा सलमान खान के बर्थडे वाले दिन होने वाला है।

सलमान खान की बहन अर्पिता एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। अर्पिता दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। खबर के अनुसार इस बार अर्पिता का बच्चा सलमान खान के बर्थडे वाले दिन होने वाला है। 27 दिसंबर को सलमान का जन्मदिन है और उसी दिन अर्पिता अपने बच्चे को जन्म देंगी।

मुंबई मिरर की खबर के अनुसार  अर्पिता की डिलीवरी के लिए सी सेक्शन सर्जरी करवानी होगी।  ऐसे में अर्पिता और आयुष ने सर्जरी के लिए 27 दिसबंर को दिन चुना है। इस तरब से कपल से खास दिन को और भी खास बनाने जा रहे हैं।  हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

सभी को पता है कि 27 दिसबंर को सलमान खान का जन्मदिन होता है। ऐसे में कपल ने इस दिन को ही बच्चे के लिए चुना है।अर्पिता और आयुष की शादी को पांच साल हो गए हैं। दोनों की शादी 18 नवंबर 2014 को हुई थी।

फिलहाल दोनों के बेटा जिसका नाम आहिल है। सभी को पता है सलमान आहिल से बहुत प्यार करते हैं। वह उसके बेहद करीब हैं। सलमान आहिल के साथ ही फोटो आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी छाए रहते हैं।

सलमान अगले महीने 27 दिसंबर को 53वां जन्मदिन मनाएंगे। उनकी अगली फिल्म दगंल 3 भी दिसंबर में ही रिलीज होने वाली है। ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से सलमान खान चुलबुल पांडे बने नजर आएंगें।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?