लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने बताई दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ना करने की वजह, जानकर हो जाएंगे हैरान!

By मेघना वर्मा | Updated: March 28, 2019 11:40 IST

अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर बोलते हुए भी सलमान खान ने कहा, 'भारत में मेरे साथ कैटरीना कैफ ने काम किया है। टाइगर की तीसरी सीरीज में भी वो लीडिंग हीरोइन हैं।'

Open in App

बॉलीवुड में सलमान खान और दीपिका पादुकोण दो ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने अभी तक किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। फिल्म इंडस्ट्री के इन दो स्टार्स को सूरज बड़जातया की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में एक साथ कास्ट करने के लिए अप्रोच किया गया था मगर किसी वजह से एक्ट्रेस दीपिका ने इस रोल को करने से मना कर दिया था। जिसके बाद ये रोल सोनम कपूर ने किया था। वहीं हाल ही में दबंग खान ने  दीपिका पादुकोण के साथ काम करने को लेकर अपनी बात रखी है। 

डीएनए को दिए एक इंटव्यू में सलमान खान से जब पूछा गया कि उन्होंने अभी तक दीपिका पादुकोण के साथ काम क्यों नहीं किया तो उन्होंने कहा, 'मैं खुद इस बात को सोचकर हैरान हूं कि अभी तक मैंने दीपिका के साथ काम नहीं किया है। अभी तक हम दोनों को किसी ने भी साथ में कास्ट नहीं किया है। दीपिका एक बड़ी स्टार हैं उनके साथ काम करना अच्छा होगा मगर फिलहार उनके साथ मेरी कोई फिल्म नहीं आने वाली है।' 

अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर बोलते हुए भी सलमान खान ने कहा, 'भारत में मेरे साथ कैटरीना कैफ ने काम किया है। टाइगर की तीसरी सीरीज में भी वो लीडिंग हीरोइन हैं। वहीं दबंग 3 में मेरे साथ सोनाक्षी हैं और साजिद नाडियावाला की फिल्म किक 2 में मेरे साथ जैकलिन। तो आने वाले इतने प्रोजेक्ट्स में से एक भी दीपिका के साथ मैं काम नहीं कर रहा हूं।'

सलमान ने फिलहाल अली अब्बास जफर की भारत फिल्म की शूटिंग खत्म की है। फिल्म के टीजर जारी होने के बाद से ही भारत के  ट्रेलर का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं।

वहीं दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में काम कर रही हैं। एसिड विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित होकर बनाई गई इस फिल्म में दीपिका के पहले लुक को देखकर ही लोग उनकी तारीफ करने से चूक नहीं रहे। 

टॅग्स :सलमान खानदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?