लाइव न्यूज़ :

सलमान खान फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत, इस आईफा अवार्ड निभाएंगे मेजबान की भूमिका

By भाषा | Updated: September 6, 2019 18:46 IST

Open in App

सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि उन्हें 30 वर्षों से प्रशंसकों का प्यार और सम्मान मिल रहा है और वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। सलमान खान ने नेक्सा आईफा अवार्ड 2019 के संवादादाता सम्मेलन के दौरान कहा कि उन्होंने 1989 में अपनी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' के बाद दर्शकों के साथ एक विशेष रिश्ता स्थापित किया जो आज तक कायम है।

सलमान ने कहा, ‘‘मुझे करीब 30 साल हो गए हैं। 'सल्लू' और 'साले' से 'भाई' और 'भाईजान' तक...। यह हासिल करने में मुझे लंबा समय लगा। मैं इस उपलब्धि और अपने प्रशंसकों के साथ बहुत खुश हूं।'’ उन्होंने कहा, ‘‘अब मैं कड़ी मेहनत करने जा रहा हूं ताकि वे (प्रशंसक) मुझे हमेशा स्क्रीन पर, टीवी पर और रियल लाइफ में देखते रहें। उन्होंने हमारी फिल्में देखने के लिए बहुत अधिक खर्च किया है, जिसकी सराहना की जानी चाहिए।'’

आईफा अवार्ड के 20वें संस्करण का आयोजन मुंबई में किया जाएगा। पुरस्कार समारोह में सलमान, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, माधुरी दीक्षित, कटरीना कैफ और सारा अली खान मेजबान कलाकार भूमिका अदा करेंगे। आईफा रॉक्स की मेजबानी राधिका आप्टे और अली फैजल करेंगे।

यहां प्रदर्शन करने वालों में संगीतकार अमित त्रिवेदी, सलीम-सुलेमान, नेहा कक्कड़ और जस्सी गिल शामिल हैं। आईफा अवार्ड समारोह 18 सितंबर को आयोजित होगा और अर्जुन कपूर तथा आयुष्मान खुराना इसके प्रस्तोता होंगे। 

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?