लाइव न्यूज़ :

साइकिल चलाकर‘दबंग 3’ की शूटिंग पर पहुचें सलमान खान, यूज़र्स ने कहा चालान से बच गए भाईजान

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: September 7, 2019 12:38 IST

सलमान खान की हिट फ्रेंचाइजी दबंग की तीसरा पार्ट आने वाला है. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ अरबाज़ खान भी है. ‘दबंग 3’से महेश मांजरेकर की बेटी अश्वमी मांजरेकर डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म को प्रभू देवा डायरेक्ट कर रहे हैं.

Open in App

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का जब मूड होता है वो मुंबई की सडकों पर साइकिल लेकर निकल पड़ते है. इन दिनों सलमान खान दबंग ३ की शूटिंग में बहुत बिजी है. ‘दबंग 3’ की शूटिंग मुंबई में होनी बाकी है.  बारिश से बेहाल मुंबई की सडकों पर पानी भर गया जिसके बाद ट्रैफिक जैम से लोग परेशान हैं. लेकिन मुंबई की बारिश की वजह से सलमान खान के शूटिंग शेड्यूल पर कोई असर नहीं पड़ा. सलमान ने खुद अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो साइकिल चलाकर दबंग 3 के सेट्स पर जा रहे हैं.

इस वीडियो में सलमान खान बारिश में भीगते हुए साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं सलमान खान सड़क पर लोगो के साथ सेल्फी लेते हुए भी नज़र आ रहे हैं.  वीडियो को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में  लिखा, ''बारिश में मुंबई सिटी. दबंग 3 के शूट के लिए लोकेशन की ओर.''

सलमान खान अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखते हैं. फिट रहने के लिए वो कुछ न कुछ करते रहते हैं. सलमान की इस वायरल विडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. वही कई यूज़र्स कमेंट कर रहे हैं की साइकिल चलाकर भाई जान चालान से बच रहे हैं. 

आपको बता दे  सलमान खान की हिट फ्रेंचाइजी दबंग की तीसरा पार्ट आने वाला है. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ अरबाज़ खान भी है. ‘दबंग 3’से महेश मांजरेकर की बेटी अश्वमी मांजरेकर डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म को प्रभू देवा डायरेक्ट कर रहे हैं. ख़बरें है की फिल्म में सलमान खान के किरदार चुलबुल पांडे का यंग फेज भी दिखाया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने हैवी वर्कआउट करके वज़न कम किया है.  

टॅग्स :सलमान खानदबंग ३ मूवीसोनाक्षी सिन्हाअरबाज़ खानमहेश मांजरेकरप्रभु देवा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?