लाइव न्यूज़ :

चुलबुल पांडे के रोल के लिए सलमान खान नहीं थे पहली पसंद, इस एक्टर को रोल हुआ था ऑफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 16, 2019 10:51 IST

सलमान ने बताया है कि दबंग के चुलबुल पांडे का किरदार पहले उनको ऑफर नहीं हुआ था। इसके लिए पहले रणदीप हुड्डा का नाम फाइनल किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से फैंस के बीच धमाल मचाने को तैयार हैसलमान की नई फिल्म दबंग 3 जल्द पर्दे पर पेश होने वाली है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से फैंस के बीच धमाल मचाने को तैयार है।सलमान की नई फिल्म दबंग 3 जल्द पर्दे पर पेश होने वाली है। ये फिल्म शुक्रवार यानि 20 दिबंसर को रिलीज हो रही है। इन दिनों सलमान फिल्म के प्रमोशन में जमकर बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ एक बार फिर से सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाली हैं।

सलमान ने हाल ही में खुलासा किया है कि चुलबुल पांडे के किरदार के लिए वह पहली पसंद नहीं थे। सलमान ने बताया है कि पहले चुलबुल पांडे का किरदार उन्हें नहीं किसी और एक्टर को ऑफर किया गया था। ये खुलासा फैंस को चौंका सकता है।

पिंकविला की खबर के अनुसार सलमान ने बताया है कि दबंग के चुलबुल पांडे का किरदार पहले उनको ऑफर नहीं हुआ था। इसके लिए पहले रणदीप हुड्डा का नाम फाइनल किया गया था। पर्दे पर पहले रणदीप और अरबाज की जोड़ी आने वाली थी। ये बहुत छोटी फिल्म थी जो 2 करोड़ के बजट में शूट हुई थी।

उस वक्त इसमें अरबाज और रणदीप थे। बाद में अरबाज ने इसके लिए मुझे अप्रोज किया मुझे ये सुनने में अच्छा लगा। करीब 6 से 8 महीने बीत जाने के बाद मैंने ये पूरी कहानी सुनी थी। मुझे लगता है कि UTV ने इसे करने के लिए सपोस किया था।

सलमान ने कहा है कि मुझे फिल्म का सार तो अच्छा लगा लेकिन चुलबुल निगेटिव किरदार था। फिल्म में शुरु में कोई गाना नहीं था, हमको ये भी नहीं पता था कि उसकी मां को किसने मारा।  इस पर मैनें अभिनव से बात की और वह इसमें बदलाव करने को तैयार हो गए और हमने पहले पार्ट में काफी अच्छा काम किया था।

टॅग्स :सलमान खानदबंग 3
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?