लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को एक बार फिर मिली जान से मारने की धमकी, कॉलर ने कहा- 30 अप्रैल को कर दूंगा हत्या, जांच जारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 11, 2023 11:43 IST

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को रॉकी भाई नाम के एक कॉलर से जान से मारने की नई धमकी मिली है। खबरों के मुताबिक रॉकी राजस्थान के जोधपुर की रहने वाला है और वहां गौ रक्षक है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान को रॉकी भाई नाम के एक कॉलर से जान से मारने की नई धमकी मिली है।कॉलर राजस्थान के जोधपुर की रहने वाला है और वहां गौ रक्षक है।मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को रॉकी भाई नाम के एक कॉलर से जान से मारने की नई धमकी मिली है। खबरों के मुताबिक रॉकी राजस्थान के जोधपुर की रहने वाला है और वहां गौ रक्षक है। उसने कथित तौर पर 30 अप्रैल को सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। 

एएनआई ने मुंबई पुलिस के हवाले से बताया, "कल पुलिस नियंत्रण कक्ष में प्राप्त एक कॉल में राजस्थान के जोधपुर के रॉकी भाई के रूप में पहचाने जाने वाले एक व्यक्ति ने 30 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी। आगे की जांच चल रही है।"

गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई से पहले जान से मारने की धमकियों को स्वीकार करते हुए सलमान खान ने हाल ही में एक सफेद बुलेटप्रूफ निसान एसयूवी खरीदी थी। उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है और रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने हथियार का लाइसेंस भी हासिल कर लिया है।

इससे पहले जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता सलमान खान से माफी मांगने या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा था। एक इंटरव्यू में लॉरेंस ने अभिनेता को यह कहते हुए धमकी दी थी कि वह कभी न कभी उनका अहंकार तोड़ देगा।

बिश्नोई ने कहा था कि काले हिरण मामले में सलमान खान उसके समाज से आकर माफी मांगे वरना उसका ठोस जवाब उन्हें मिलेगा। उसने आगे ये भी कहा था कि सलमान ने अब तक हमारे समाज से माफी नहीं मांगी है। लॉरेंस बिश्नोई का कहना था कि उसके मन में बचपन से ही सलमान खान के लिए गुस्सा है। उसने कभी न कभी सलमान के अहंकार को तोड़ने की बात कही।

लॉरेंस बिश्नोई ने ये भी कहा था कि सलमान को उनके देवता के मंदिर में आकर माफी मांगनी पड़ेगी। उसने कहा था कि अभिनेता ने बिश्नोई समाज के लोगों को पैसे भी ऑफर किए थे। वहीं, सलमान खान को जान से मारने की धमकी देते हुए लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि वो सलमान खान को शोहरत के लिए नहीं बल्कि मकसद के लिए मारेगा।

टॅग्स :सलमान खानराजस्थानJodhpur
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल