लाइव न्यूज़ :

RACE 3: डेजी शाह का मजाक उड़ाने वाले ट्रोलर्स को सलमान खान ने दिया ऐसे जवाब 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 23, 2018 11:11 IST

फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने 'रेस 3' की पूरी टीम मजाक उड़ाया, जिसके बाद इस मजाक का सलमान खान ने बहुत फनी अंदाज में ट्रोलर्स को जवाब दिया। 

Open in App

मुंबई, 23 मईः बॉलिवुड के टाइगर सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' का प्रमोशन जमकर कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है और एक गाना भी रिलीज किया जा चुका है। वहीं, फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने 'रेस 3' की पूरी टीम मजाक उड़ाया, जिसके बाद इस मजाक का सलमान खान ने बहुत फनी अंदाज में ट्रोलर्स को जवाब दिया। 

उन्होंने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी कार से यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान कार खड़ी होती है वैसे ही एक युवक सलमान खान से पूछता है कि 'कहां जा रहे हो भाई?' जवाब में सलमान कहते हैं, 'आर बिजनस इज आर बिजनस, नन ऑफ यॉर बिजनस।' सलमान का यह जवाब उस मजाक को लेकर था जिसमें फिल्म के ट्रेलर में सबसे ज्यादा ट्रोल डेजी शाह को किया गया। डेजी के एक डायलॉग 'आर बिजनस इज आर बिजनस, नन ऑफ यॉर बिजनस' पर खूब मीम्स बनाए गए। आपको बता दें, 15 मई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। यह एक एक्शन पैक्ड फिल्म है, जिसकी शूटिंग लोकेशन कमाल की है। रेस सीरीज की ये तीसरी फिल्म है। फिल्म 15 जून को रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम हैं। इसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। इस गाने को सलमान ने ट्वीट किया है। ट्रेलर के आने के बाद से ही लोग बेसब्री से इस गाने का इंतजार कर रहे थे।

इसके बाद फिल्म का पहला गाना 'हीरीये' रिलीज हो गया। इस गाने में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस एक दूसरे के साथ जम कर डांस करते नजर आ रहे हैं। गानें में दोनों का रोमांस वाला डांस देखने को मिल रहा है। वहीं इसमें जैकलीन पोल डांस करती हुई भी दिख रही हैं। ये  गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। यह पंजाबी गाना है, जिसे मीत ब्रदर्स, डीप मनी और नेहा भसीन ने गाया है। इस गानें को मीत ब्रदर्स ने संगीत दिया है। 

टॅग्स :रेस 3सलमान खानजैकलीन फर्नांडीज़बॉबी देओलसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया