लाइव न्यूज़ :

इस खास दिन सलमान खान करेंगे अपनी शादी की तारीख का खुलासा, लीक हुआ स्पेशल वीडियो!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 9, 2019 13:29 IST

फिल्म के बाद एक्टर सलमान खान इन दिनों टीवी की दुनिया में बिजी हैं। सलमान खान नच बलिए 8 को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान की भारत ने हाल ही में सफलता के झंडे गाड़े हैं।कहा जा रहा है कि सलमान इस नच बलिए शो के ओपनिंग एपिसोड में होस्ट करते नजर आ सकते हैं।

सलमान खान की भारत ने हाल ही में सफलता के झंडे गाड़े हैं। फिल्म के बाद एक्टर सलमान खान इन दिनों टीवी की दुनिया में बिजी हैं। सलमान खान नच बलिए 8 को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस शो में सलमान नजर भी आने वाले हैं। शो के सेट से सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो शो के सेट का माना जा रहा है।

कहा जा रहा है कि सलमान इस शो के ओपनिंग एपिसोड में होस्ट करते नजर आ सकते हैं। वीडियो में सलमान खान अपने दिल की बात कहते नजर आ रहे हैं। वह  वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि हर कोई मर्डर मिस्ट्री समझकर मुझे सुलझाने निकलता है। जिंदगी में मुझे क्या-क्या सुनने को नहीं मिला है।  एक्टर कहते नजर आते हैं कि सलमान ने अपनी शादी की तारीख का किया एलान... अपनी शादी के सवाल पर रिपोर्टर पर फिर भड़के सलमान... क्या सलमान की अगली फिल्म उनकी एक्स के साथ होगी... कौन है वो बदनसीब जो सलमान का असली प्यार है? इतने सारे सवाल और कोई जवाब नहीं, सोच रहा हूं कि अब इन तमाम सवालों के जवाब दे ही डालूं।

नच बलिए सीजन 9 का टेलीकास्ट 19 जुलाई 2019 से स्टार प्लस पर होगा। इस दौरान सलमान कई सवालों का जवाब देते नजर आएंगे। इस बार शो में अनीता हसनंदानी, उर्वशी ढोलकिया, कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्या और सीरियल चंद्रकाता में नजर आ चुके आदित्य सिंह हिस्सा ले सकते हैं।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल