लाइव न्यूज़ :

सलमान की हत्या की साजिश का खुलासा, गैंगस्टर लारेंस विश्नोई ने 7 मर्डर करने वाले शॉर्प शूटर को सौंपा था काम

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 11, 2018 07:26 IST

Salman Khan Murder Plan: मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बालकनी में सलमान खान की हत्या की योजना बन चुकी थी। संपत ने इस अंदाज में पूरी की थी रेकी।

Open in App

मुंबई, 10 जून: सलमान खान के जोधपुर मामले में रिहाई से नाखुश गैंगस्टर लारेंस विश्नोई ने सलमान खान की हत्या की पूरी साजिश रच ली थी। उसने सलमान की हत्या की जिम्मेदारी संपत नेहरा नाम के एक शॉर्प शूटर को दी थी। संपत इसके बाद सलमान के घर और उनसे जुड़ी कई बातों की रेकी पूरी कर ली थी। संपत सलमान की हत्या को उस वक्त अंजाम देने की योजना बना रहा था जब वे अपने बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में बालकनी में फैंस से कुछ देर के लिए रूबरू होने आते हैं।

हैदराबाद से लारेंस विश्नोई गिरोह का गैंगस्टर गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने लारेंस गिरोह के वांछित गैंगस्टर को हैदराबाद से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ 7 हत्या, अपहरण और सुपारी लेकर हत्या करने के दो दर्जन से अधिक मामले हैं। 

हरियाणा पुलिस ने बताया कि विश्नोई गिरोह से संबंध रखने वाले सम्पत नेहरा (28) को कल हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ हरियाणा , पंजाब , राजस्थान और चंडीगढ़ में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ साल से फरार चल रहे नेहरा के सिर पर नकद ईनाम घोषित किया गया था। राजस्थान के चुरू जिले के कलौरी गांव का निवासी गैंगस्टर लारेंस विश्नोई गिरोह का शार्प शूटर था। वह छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहा। 

पीएम मोदी की हत्या की साजिश में शामिल 'कामरेड प्रकाश' की खुल गई पोल, 'कोड' नाम से लिखी गई थी चिट्ठी

लारेंस विश्नोई गिरोह एक खतरनाक गिरोह है और एक दफा उसने फिल्म स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। यह गिरोह फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी सक्रिय रहता है।

नेहरा और उसका गिरोह इनेलो नेता के भाई हत्या की कोशिश में शामिल रहा। चंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर के मालिक से तीन करोड़ की फिरौती मांगने , पुलिस हिरासत से अपने सहयोगी दीपक को छुड़ाने में पुलिस टीम पर गोलीबारी करने और कुरूक्षेत्र में एसयूवी लूटने के लिए एक व्यक्ति की हत्या के मामले में यह गिरोह लिप्त रहा। हरियाणा के डीजीपी बी एस सिंधु ने एसटीएफ की टीम को उनकी इस सफलता पर बधाई दी है।

(भाषा के इनपुट से)

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया