लाइव न्यूज़ :

अगले साल ईद पर नहीं रिलीज होगी सलमान खान की फल्म 'किक 2', जानिए क्या है वजह

By मेघना वर्मा | Updated: September 1, 2019 16:57 IST

सलमान खान, आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली के साथ उनकी फिल्म 'इंशाहअल्लाह' फिलहार ठंडे बस्ते में चली गई है। सलमान खान इन दिनों 'दबंग 3' की तैयारी कर रहे हैं।   

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान इन दिनों फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी हैं। सलमान खान की फिल्म 'भारत' ने पहले ही दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

सलमान खान हर साल ईद पर अपनी फिल्म दर्शकों के बीच लाते हैं। मगर दबंग खान के फैंस को निराश करने वाली खबर सामने आयी है। कयास लगाया जा रहा था कि अगले साल ईद 2020 में सलमान खान की फिल्म किक 2 रिलीज हो सकती है। मगर अब खबर है की ऐसा  नहीं होगा।

हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला ने एक इंटरव्यू में किक 2 को लेकर कई बातें बताई हैं। मुंबई में हुए एक इवेंट में जब साजिद नाडियावाला से पूछा गया कि किक 2 कब रिलीज होगी तो उन्होंने बताया कि अभी इस फिल्म को बस लिखना शुरू किया गया है। यही कारण है कि इतनी जल्दी ये फिल्म रिलीज नहीं की जा सकती।

किसी का नाम ना लेते हुए साजिद ने कहा, 'मैं उनके घर गया था उन्होंने पूछा भी की फिल्म शुरू करने के लिए आप कितने तैयार हैं तो मैंने कहा अभी तो स्क्रिप्ट ड्राफ्ट है इसे दोबारा लिखे जाने और फिल्म शुरु करने में तीन से छह महीने चाहिए। जैसे ही स्क्रिप्ट रेडी होगी फिल्म शुरू की जाएगी।' साजिद नाडियावाला के इस बयान के बाद यह तो क्लीयर है कि फिल्म ईद 2020 में रिलीज नहीं की जा सकेगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म भारत इस साल रिलीज हुई है। जिसने फहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। वहीं आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली के साथ उनकी फिल्म इंशाहअल्लाह फिलहार ठंडे बस्ते में चली गई है। सलमान खान इन दिनों दबंग 3 की तैयारी कर रहे हैं।   

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?