लाइव न्यूज़ :

रिलीज से पहले सलमान की 'भारत' को ट्विटर से मिला खास तोहफा, जानिए क्या?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 28, 2019 09:31 IST

फिल्म भारत को ट्विटर से खास तोहफा मिला है। सोमवार को ट्विटर ने आगामी फिल्म 'भारत' को लेकर एक आधिकारिक इमोजी लॉन्च किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी,सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ नजर आएंगे।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान स्टारर भारत 5 जून को पर्दे पर रिलीज हो रही है। उससे पहले फिल्म को ट्विटर से खास तोहफा मिला है। सोमवार को ट्विटर ने आगामी फिल्म 'भारत' को लेकर एक आधिकारिक इमोजी लॉन्च किया है। 

एक बयान के अनुसार, माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट रील लाइफ प्रोडक्शंस के साथ अपनी साझेदारी के चलते विशेष इमोजी के साथ सामने आई है। जिसमें सलमान खान भारत के बुढापे वाले लुक की इमोजी को पेश किया गया है।

 फैंस सोशल मीडिया यूजर्स इमोजी को अपने ट्वीट के जरिए भारत, भारतदिसइद, आईएमभारत और भारतविदफैमिली के साथ प्रयोग में ला सकते हैं। इस इमोजी के सामने आने के बाद सलमान खान ने शुक्रियाअदा किया है। सलमान ने इमोजी को शेयर भी किया है।

वहीं, ट्विटर एशिया पेसिफिक के हेड ऑफ कंटेंट पार्टनरशिप राहुल पुष्करण ने कहा, 'फैंस को ट्विटर पर अपनी फैवरेट फिल्मों और स्टार्स के साथ बातचीत का हिस्सा होना अच्छा लगता है और हम उन्हें इससे जोड़ने के और तरीके खोज रहे हैं। हम दुनियाभर में फिल्म 'भारत' और सलमान को लेकर हो रही बातचीत को उनके प्रशंसकों के बीच और बढ़ाना चाहते हैं।'

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी,सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ नजर आएंगे। ये फिल्म सलमान के बचपन से लेकर बुढ़ापे तक की कहानी को पेश करेगी।

टॅग्स :भारतसलमान खानकैटरीना कैफदिशा पाटनीजैकी श्रॉफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?