लाइव न्यूज़ :

सलमान खान के नाम से गूंज उठा स्टेडियम, सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग देखने पहुंचे थे 'बजरंगी भाईजान'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 2, 2019 09:20 IST

Open in App

चंडीगढ़ से बलवंत तक्षक बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के लाखों-करोड़ों दीवाने हैं. वह जहां भी जाते हैं, फैंस उन्हें घेर लेते हैं. उनके प्रति लोगों ने गजब की दीवानगी देखने को मिलती है. हाल ही में चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला. लोग उनकी एक झलक पाने के लिए न केवल बेताब नजर आए, बल्कि पूरा स्टेडियम भी 'सलमान...सलमान' के नारों से गूंज उठा.

सलमान ने भी खुशी से सबका अभिवादन किया. सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) में वह अपने छोटे भाई सोहेल खान की टीम मुंबई हीरोज की हौसला अफजाई के लिए चंडीगढ़ पहुंचे थे. सलमान के आने की खबर पहले ही दर्शकों को मिल गई थी. अपने फेवरेट हीरो को देखने के लिए स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था. भीड़ से बचाते हुए उन्हें गाड़ी से स्टेडियम के भीतर ले जाया गया. अभिनेता सोनू सूद, बोनी कपूर, सुनील शेट्टी, रितेश देशमुख, मनोज तिवारी और जस्सी गिल जैसे सितारों के बीच सलमान की एंट्री हुई.

जैसे ही वह मैच देखने के लिए स्टेडियम में आए, लोगों ने 'सलमान...सलमान' चिल्लाना शुरू कर दिया. इसके बाद वह दर्शकों से मिलने ग्राउंड में आ गए. बच्चों के प्रति सलमान खान ने कुछ ज्यादा ही उदारता का परिचय दिया. धनास, बापूधाम कॉलोनी और राम दरबार से करीब 200 बच्चे सलमान से मिलने के लिए स्टेडियम में पहुंचे थे. बच्चों की आवाज सुन कर वे खुद चल कर बच्चों के बीच आ गए. बच्चों के साथ उन्होंने हाथ मिलाया और सेल्फी खिंचवाई. 'बजरंगी भाईजान' से मिलकर बच्चे बेहद खुश हुए.

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?