लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला 'शेरा' हुआ गिरफ्तार, 22 नवंबर तक रहेगा पुलिस हिरासत में

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 20, 2018 09:04 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को हाल ही में किसी ने जान से मारने की धमकी दी है।

Open in App

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को हाल ही में किसी ने जान से मारने की धमकी दी है।  अब इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। 

इस मामले में पुलिस का कहना है कि सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी शाहरूख गुलाबनबी उर्फ शेरा ने पुलिस को बताया कि वह बॉलीवुड में काम करने का मौका चाहता था।वह बस इस इतना चाहता था कि बॉलीवुड में सलमान उसके गॉडफादर बनें। पुलिस जांच करने के बाद को गिरफ्तार किया है। 

जानें क्या है मामला

सलमान खान को 6 अक्टूबर को शेरा ने फोन पर सलमान की निजी सहायक को फोन किया और अभिनेता का निजी नम्बर मांगा। जब उनका नंबर देने से मना कर दिया तो उनसे गालियां देना शुरू कर दिया।

 इतना ही नहीं उसने सलमान खान को जान से मारने की धमकी तक दे दी। आरोपी यहीं नहीं रूका उसने इसके बाद सलमान के पिता सलीम को 13 नवंबर को फोन करके अभिनेता का नम्बर मांगा। उसने दावा किया कि वह गैंगस्टर छोटा शकील के लिए काम कर रहा। जिसके बाद फिर से उनको भी धमकी दी है। 

वहीं, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गिरिश अनावकर ने बताया है कि पुलिस से संपर्क किये जाने के बाद हमने बांद्रा पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शेरा को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। उसे फिलहाल 22 नंवबर तक के लिए  पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?