लाइव न्यूज़ :

इस खास दिन रिलीज होगी 'दबंग 3', हिंदी समेत इन भाषाओं में होगी प्रदर्शित मूवी

By भाषा | Updated: August 21, 2019 16:09 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने टि्वटर पर यह जानकारी देते हुए कहा कि फिल्म कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषा में भी प्रदर्शित होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान ने बुधवार को घोषणा की है कि ‘‘दबंग 3’’ 20 दिसंबर को हिंदी के अलावा तीन और भाषाओं में प्रदर्शित की जाएगी।अभिनेता-फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर की छोटी बेटी सई इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में पर्दापण करने जा रही हैं।

 अभिनेता सलमान खान ने बुधवार को घोषणा की है कि ‘‘दबंग 3’’ 20 दिसंबर को हिंदी के अलावा तीन और भाषाओं में प्रदर्शित की जाएगी। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने टि्वटर पर यह जानकारी देते हुए कहा कि फिल्म कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषा में भी प्रदर्शित होगी।

सलमान ने ट्वीट किया, ‘‘#दबंग3, चुलबुल पांडे हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलुगु में 20 दिसंबर को आपके पास आ रहा है। ’’ अभिनेता ने प्रभुदेवा के साथ एक तस्वीर भी साझा कीं जो अरबाज खान के बजाय इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। अरबाज फिल्म में अभिनय कर रहे हैं और सलमान के साथ दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।

‘‘दबंग 3’’ में सलमान रॉबिन हुड के जैसे पुलिसवाले चुलबुल पांडे का किरदार निभाते दिखेंगे और सोनाक्षी सिन्हा उनकी पत्नी के तौर पर नजर आएंगी। दक्षिण भारत के स्टार सुदीप फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाएंगे। अभिनेता-फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर की छोटी बेटी सई इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में पर्दापण करने जा रही हैं।

टॅग्स :दबंग ३ मूवीसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?