लाइव न्यूज़ :

सलमान खान से सबसे अनोखे अंदाज में बॉटल कैप चैलेंज किया पूरा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 15, 2019 09:20 IST

सलमान ने बेहद अनोखे अंदाज में चैलेंज को स्वीकार किया है। दरअसल इस चैलेंज के जरिए वह पानी बचाओ का संदेश देते नजर आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड में इन दिनों बॉटल कैप चैलेंज छाया हुआ है। अब इस लिस्ट में सलमान खान भी शामिल हो गए हैं।

बॉलीवुड में इन दिनों बॉटल कैप चैलेंज छाया हुआ है। हर कोई इस चैलेंज को पूरा करता नजर आ रहा है। अब इस लिस्ट में सलमान खान भी शामिल हो गए हैं। सलमान ने बेहद अनोखे अंदाज में चैलेंज को स्वीकार किया है।

दरअसल इस चैलेंज के जरिए वह पानी बचाओ का संदेश देते नजर आए हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपने ट्विटर पर इस चैलेंज का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में सलमान शर्टलेस लुक में नजर आ रहे हैं।

 साथ ही ये वीडियो जिम का नजर आ रहा है।पहले तो सलमान खान भगवान से मन्नत मांगते नजर आते हैं। फिर राउंड किक के लिए पोज लेते हैं, मगर घूमने से पहले ही रुक जाते हैं। इसके बाद सलमान आधे खुले हुए बॉटल के ढक्कन को फूंक से अपनी उड़ाते नजर आते हैं। इसके बाद सलमान  बॉटल हाथ से उठाते हैं और पानी पी जाते हैं। साथ ही भगवान को याद करते हुए कहते हैं पानी बचाओ।

 सलमान ने जब इस चैलेंज को पूरा कर रहे थे तब उन्होंने पहले हाथ जोड़े, फिर हाथ फैलाकर ऊपर उठाए और बाद क्रॉस करते हुए भगवान को याद किया। इस वीडियो के बाद यूजर्स ने सलमान पर जमकर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- सलमान तुम मुसलमान हो फिर तुमने क्रिश्चियन की रस्म पूरी क्यों की? एक ने लिखा- अबे तुम मुसलमान हो ये क्रॉस बगैरहा क्या कर रहे हो? दूसरे ने लिखा- ये किस तरह का मुस्लिम है? 

हाल ही में सलमान खान को फिल्म भारत में देखा गया था। फिल्म पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई। इसके अलावा सलमान इन दिनों दबंग 3 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म के लिए एक्टर जमकर मेहनत भी कर रहे हैं।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?