लाइव न्यूज़ :

साजन के बाद सलमान खान दो हीरो वाले प्रोजेक्ट क्यों ठुकराने लगे थे?, अभिनेत्रियां नाम सुन भड़क उठती थीं

By अनिल शर्मा | Updated: December 27, 2022 17:22 IST

सलमान खान आज 57 बरस के हो गए। तीन दशक से ज्यादा उनको फिल्मों में आए हो गए। इस दौरान सलमान के साथ कई विवाद भी जुड़े लेकिन आज भी वह बिकाऊ और कइयों के चहेते अभिनेता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान का नाम सुन भड़क उठती थीं अभिनेत्रियां।रवीना टंडन ने कहा था- मैं सलमान की धौंस नहीं सहूंगीसाजन के बाद दो हीरो वाली फिल्मों में काम से मना कर देते थे सलमान।

सलमान खान आज 57 बरस के हो गए। तीन दशक से ज्यादा उनको फिल्मों में आए हो गए। इस दौरान सलमान के साथ कई विवाद भी जुड़े लेकिन आज भी वह बिकाऊ और कइयों के चहेते अभिनेता हैं।  कहा जाता है कि जब सलमान खान ने पिता से फिल्मों में आने की बात कही तो सलीम खान ने उन्हें मजाक में व्यंग्य करते हुए कहा था कि अभिनय करना उतनी सीधी बात नहीं है, वह इसका ख्याल छोड़ दें। बस पिता के उसी मजाकिया वाक्य को सलमान ने एक चैलेंज के रूप में ग्रहण कर लिया और निर्माताओं के दरवाजे खटखटाने शुरू कर दिए। और साल 1988 में जे.के. बिहारी की फिल्म 'बीबी हो तो ऐसी' में मौका मिल गया।

सलमान मूडी हैं

सलमान खान बहुत मूडी हैं। यही वजह है कि विवादों ने हर वक्त उनका पीछा किया और व्यक्तिगत जीवन से लेकर पारिवारिक और करियर में उन्हें  कटु अनुभवों से दो-चार होना पड़ा। जिन हीरोइनों के साथ उन्होंने शुरुआती दौर में काम किया वे दोबारा उनके साथ काम करने से मना करती रहीं। वह सलमान का नाम सुनते ही भड़क उठती थीं, सिवाय श्रीदेवी के।

सलमान का नाम सुन भड़क उठती थीं अभिनेत्रियां

90 के दशक में सलमान ने जब श्रीदेवी के साथ चांद का टुकड़ा में काम किया तो श्रीदेवी उन्हें हैंडसम और मेहनती मानती थीं लेकिन बाकी की अभिनेत्रियां उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थीं। फिल्म कुर्बान की अभिनेत्री आयशा जुल्का ने सलमान के साथ काम करने के बाद कहा था कि मैं अब उसके साथ कभी भी काम नहीं करूंगी। इसी तरह समन बेवफा की नायिका चांदनी ने सलमान को बेहद अक्खड़ और जिद्दी बताते हुए कहा था कि उसने सनम बेवफा के दौरान हर तरह से परेशान किया। उसे जरा भी समझ नहीं है।

रवीना ने कहा था- मैं सलमान की धौंस नहीं सहूंगी

रवीना टंडन तो खुलेआम कहा करती थीं कि वह सलमान की धौंस हीं सहेंगी। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में रवीना ने बताया था कि सलमान और वह दोनों ही एक दूसरे को देखते ही काटने को दौड़ते थे। सलमान के साथ रवीना ने अपनी फिल्म पत्थर के फूल की थी और इस फिल्म में दोनों के इतने झगड़े हुए कि दोनों ने साथ काम न करने की कसम खा लिया था।

साजन के बाद दो हीरो वाले प्रोजेक्ट ठुकरा देते थे सलमान

इसी दौरान सलमान की साजन भी आई। साजन बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म में दो हीरो थे- सलमान और संजय दत्त। इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी ने पहली बार साथ काम किया था। कहा जाता है कि साजन के बाद से सलमान ने दो हीरो वाले प्रोजेक्ट ठुकराने लगे थे। वे कहते थे 'जब मैं अकेला अपने कंधों पर फिल्म ढो सकता हूँ, तो मुझे दूसरे हीरो की सहायता की क्या जरूरत है।सलमान ने कहा था कि जिस फिल्म में दो हीरो होते हैं, उसमें दोनों के लिए संभावनाएँ कम हो जाती हैं।'

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?