लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: सलमान के 10 अनसुनें किस्से जिसे हर फैन जानना चाहेगा!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 27, 2017 08:11 IST

सलमान खान के बहुत से शौक अजीबोगरीब हैं। उन्हें कुछ ऐसी चीजें पसंद हैं जिनके बारे में सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।

Open in App

आज अभिनेता सलमान खान का 52 वां जन्मदिन है, 26 सालों से भी ज्यादा समय बॉलीवुड में बीत गया लेकिन एक बार जब सलमान का सितारा चमका तो फिर उसने कभी चमकना बंद नहीं किया। सलमान खान के बहुत से शौक अजीबोगरीब हैं। उन्हें कुछ ऐसी चीजें पसंद हैं जिनके बारे में सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। आइए जानते हैं उनके जन्मदिन पर उसकी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से-

 1-सलमान एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने हर तरह के रोल किए हैं लेकिन उन्होंने अब तक के करियर में एक भी रोल निगेटिव प्ले नहीं किया है।

2-सलमान को बचपन में तैराकी से डर लगता था। ऐसे में उन्हें एक बार रस्सी से बांधकर पड़ोस के कुएं में फेंक दिया जाता था ताकि वह खुद से तैराकी बिना डरे सीख सकें। 

3-सलमान खान ने 15 साल की उम्र में पहली बार कैमरा फेस किया था। सलमान ने पहली बार खुद को कैम्पाकोला के ऐड में खुद को परदे पर देखा था। सलमान को ये ऐड फिल्म उस समय के नामी ऐड मेकर कैलाश सुरेंद्रनाथ और उनकी मंगेतर आरती गुप्ता की वजह से मिला था। 

4- सलमान को मैने प्यार के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलना था और एनाउंसमेंट हुआ कि अवॉर्ड गोज टू सलमान जिसके बाद वह उसे लेने जाने के लिए खड़े भी हो गए थे, लेकिन तभी वहां से आवाज आई कि अवॉर्ड गोज टू जैकी श्रॉफ। खुद सलमान ने कहा है कि वो मेरी लाइफ का सबसे एंबेरसिंग मोमेंट था।

5-बचपन में सलमान को दोपहर में इंदौर की सड़कों पर साइकिल और स्कूटर चलाना काफी अच्छा लगता था। इंदौर में ही सलमान ने घोड़ागाड़ी की लगाम पकड़ना सीखा था।

6-सलमान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत 1988 में बीवी हो तो ऐसी फिल्म में सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर की थी, इस फिल्म में उनकी आवाज की जगह किसी दूसरे आर्टिस्ट की आवाज ली गई थी।

7-सलमान पेंटिंग करने के बेहद शौकीन हैं और महज चंद मिनटों में खूबसूरत पेंटिंग बना देते हैं। सलमान ने अपनी फिल्म जय हो का पोस्टर खुद ही पेंट किया था। सलमान खान ने स्विमिंग और पेटिंग के अलावा स्क्रिप्टिंग में भी अपने हाथ आजमाए हैं, फिल्म 'वीर' की स्क्रिप्ट 'दंबग खान' ने खुद लिखी है।

8-सलमान को BMW गाड़ी काफी पसंद है, ये तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन आपको सुनकर हैरानी होगी कि सलमान को साबुन यानि soaps का काफी शौक है और उनके बाथरुम में कई तरह के खुशबूनुमा साबुन आपको मिल जाएंगे।

9-सबसे खास बात ये हैं कि सलमान खान कभी भी अपनी फिल्मों का रिव्यू नहीं पढ़ते हैं।

10-आपको ये जानकर बड़ी हैरानी होगी कि सलमान कभी भी सेट पर अपने घर से नहा कर नहीं पहुचतें हैं बल्कि वो अपनी वैनिटी वैन में ही नहाना पंसद करते हैं।

टॅग्स :सलमान खानसलमान खान बर्थडे स्पेशलबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?