लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने की फैंस से अपील, 'इस मुश्किल घड़ी में सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और परिवार का साथ दें, गलत ना बोलें'

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 21, 2020 01:12 IST

34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में रविवार (14 जून) को मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस इसे अभी एक कथित सुसाइट मानकर जांच कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सलमान खान ने ट्वीट कर कहा था- तुम बहुत याद आओगे।अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में परिवारवाद को लेकर एक बहस छिड़ गई है।

मुंबई:  अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद हर कोई हैरान है। हर किसी के मन में एक ही सवाल ही कि आखिर ऐसी क्या वजह थी जिसके लिए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में परिवारवाद को लेकर एक बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के डिप्रेशन को लेकर लोग परिवारवाद को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इन सब के बीच अभिनेता सलमान खान को भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। अब खुद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। 

सलमान खान ने ट्वीट कर कहा है, ''मैं अपने सभी फैन्स से गुजारिश करता हूं कि वे सुशांत के फैन्स के साथ खड़े रहे और गलत भाषा का इस्तेमाल ना करें। भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इस संकट की घड़ी में सुशांत के परिवार का सहारा बने। किसी अपने का चले जाना बहुत दुख देने वाला होता है।''

सुशांत सिंह राजपूत का शव रविवार को उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मिला

34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव पुलिस को रविवार (14 जून) को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में मिला। पश्चिमी क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज शर्मा ने ''पीटीआई-भाषा'' से बात करते हुए कहा था, ''उनका (सुशांत सिंह राजपूत) शव रविवार बांद्रा स्थित उनके आवास पर फंदे से लटका मिला। हम जांच कर रहे हैं।'' मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)

मुंबई पुलिस को जांच के दौरान पता चला था कि सुशांत डिप्रेशन की दवा लिया करते थे। मुंबई में पवन हंस शवदाह गृह में अभिनेता का अंतिम संस्कार परिवार के सदस्यों और फिल्म एवं टीवी उद्योग के करीबी दोस्तों की मौजूदगी में किया गया था। 

सुशांत सिंह राजपूत का परिचय और फिल्मी सफर 

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)

इसके बाद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।

टॅग्स :सलमान खानसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल