लाइव न्यूज़ :

Dabangg 3 Review: एक्शन-रोमांस से भरी है सलमान खान की दबंग 3, पढ़ें फिल्म का रिव्यू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 20, 2019 09:22 IST

सलमान खान के दबंग 3 के ट्रेलर के बाद से फिल्म से खासा उम्मीदें की जा रही हैं। आइए जानते हैं दबंग 3 कैसी है-

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान की अपगमिंग फिल्म दबंग 3 आज पर्दे पर रिलीज हो गई हैइस फिल्म का फैंस बहुत समय से इंतजार कर रहे थे।

कलाकार-सलमान खान,सई मांजरेकर,सोनाक्षी सिन्हा,अरबाज खान,किच्चा सुदीप,टीनू आनंद,महेश मांजरेकर,नवाब शाह,वरीना हुसैन,डिंपल कपाड़ियानिर्देशक-प्रभुदेवारेटिंग-3/5

सलमान खान की अपगमिंग फिल्म दबंग 3 आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बहुत समय से इंतजार कर रहे थे। दबंग की प्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए प्रभुदेवा ने दबंग 3 को फैंस के सामने पेश किया है। सलमान खान,सई मांजरेकर,सोनाक्षी सिन्हा,अरबाज खान,किच्चा सुदीप,टीनू आनंद,महेश मांजरेकर,नवाब शाह,वरीना हुसैन लीड रोल में हैं। ऐसे में ट्रेलर के बाद से फिल्म से खासा उम्मीदें की जा रही हैं। आइए जानते हैं दबंग 3 कैसी है-

फिल्म की कहानी

फिल्म की शुरुआत कॉमिक और एक्शन अवतार से होती है।जहां जहां चुलबुल पांडे (सलमान खान) एक शादी में लूटे गए सोने के गहनों को गुंटो से बचाकर उसे वापस दिलवाता है।इस केस को सुलझाते हुए ही चुलबुल का सामना एक बड़े माफिया बाली (सुदीप किच्चा) से होता है। जिसको देखकर चुलबुल के अतीत के घाव ताजा हो जाते हैं।  अब जब बाली एक बार फिर से उसकी जिंदगी में आ गया है को वह अपने फर्ज और परिवार की रक्षा में लग जाता है क्योंकि उसके कारण ही एक वक्त पर चुलबुल का सब कुछ छिन गया था।

दरअसल रज्जो (सोनाक्षी सिन्हा) से मिलने से पहले  चुलबुल खुशी (सई मांजरेकर) से प्यार करते थे।असल में चुलबुल की मां (डिंपल कपाड़िया) ने खुशी को चुलबुल के भाई मक्खी (अरबाज खान) के लिए पसंद किया था, मगर मक्खी को शादी करने में कोई रुचि नहीं थी। ऐसे में चुलबुल दहेज के खिलाफ जाकर अपनी पत्नी को डॉक्टर बनाने के लिए तैयार है। लेकिन उनके प्यार को किसी की नजर लग जाती है।

बाली की नजर खुशी पर पड़ जाती है और वह खुशी को पाने के लिए उतावला हो जाता है। इसी को लेकर बाली ने चुलबुल के साथ  अतीत में कुछ ऐसा किया है कि जिसका हिसाब अब चुलबुल उससे चुकता करेगा। वह बाली से बदला लेगा कि नहीं ये फिल्म देखने के बाद ही पका लगेगा।

डायरेक्शन

प्रभु देवा ने दबंग 3 में वह हर चीज देने की कोशिश की है जो सलमान के फैंस को पसंद है। इस चक्कर में चीजें दोहरा भी दी हैं। इस बार सलमान की लाइफ को और ज्यादा ग्रैंड बना दिया है। कई सीन्स फिल्म के ऐसे हैं जो आपको सीटी बजाने के लिए मजबूर कर देगें।  फिल्म की लंबाई अगर थोड़ी कम होती तो शायद ज्यादा अच्छा होता।

एक्टिंग

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि रॉबिनहुडनुमा पुलिसवाले के रोल में सलमान का जलवा बुलंद है। सलमान टिपिकल चुलबुल अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक्शन रोमांस हर एक रूप में सलमान खान का स्वैग नजर आ रहा है। सोनाक्षी भी हर बार की तरह से अपने रोल में फिट बैठती नजर आ रही हैं। सुदीप किच्चा निगेटिव रोल में कमाल कर गए हैं। वह कुछ सीन्स में सलमान पर भी भारी पड़े हैं। सई मंजरेकर एक मासूम सी एक्ट्रेस के रूप में सामने आई हैं।

टॅग्स :दबंग ३ मूवीसलमान खानसोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?