लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर पर्दे दिखेगी कैटरीना और सलमान की जोड़ी, जनवरी 2020 से शुरू होगी 'टाइगर' सीरीज की शूटिंग

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 4, 2019 08:32 IST

सलमान खान की 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म को लेकर हलचलें तेज हो गई हैं.

Open in App

सलमान खान की 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म को लेकर हलचलें तेज हो गई हैं. मेकर्स ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू की जाएगी. इस फिल्म में एक बार फिर सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी नजर आएगी.

'टाइगर' सीरीज की तीसरी फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर सकते हैं. उन्होंने कुछ समय पहले ही इस बात का खुलासा किया था कि वह फिल्म के आइडिया के साथ पूरी तरह तैयार हैं. अली ने यह भी कहा था कि उन्होंने अपना आइडिया आदित्य चोपड़ा और सलमान खान के साथ डिसकस कर लिया है.

इससे साफ जाहिर है कि अली अपकमिंग 'भारत' की रिलीज के बाद जनवरी 2020 तक 'टाइगर' के तीसरे पार्ट की शुटिंग करना शुरू कर देंगे. बता दें कि अली ने इस सीरिज की दूसरी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को डायरेक्ट किया था, हालांकि पहले पार्ट 'एक था टाइगर' को कबीर खान ने बनाया था. इन दोनों फिल्मों में सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी देखने को मिली थी.

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?