लाइव न्यूज़ :

सलमान का 'अन्न दान चैलेंज' है सभी से हटकर, गरीबों को राशन बांटने की अपील, ट्वीट हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 29, 2020 10:42 IST

मार्च में सेल्फ़ आइसोलेशन की अपील के बाद से ही सलमान पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस में हैं और वहीं से सभी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना वायरस दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन के भी खत्म होने के दिन आ रहे हैं।

कोरोना वायरस दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन के भी खत्म होने के दिन आ रहे हैं। ऐसे में कुछ लोग 3 मई के आगे भी इसको बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि लॉकडाउन का कारण ही कुछ हद तक स्थिति संभली हुई है। कोरोना के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है।  ऐसे में सरकार के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर मदद कर रही है।

सलमान खान की बात करें तो वह लगातार लोगों की अलग अलग तरीके से मदद करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब एक फोटो शेयर करके सलमान ने अन्न दान चैलेंज शुरू किया है। सलमान की इसके लिए काफी तारीफ भी हो रही है।

क्या है अन्न दान चैलेंज

सलमान ने बाबा सिद्दीक़ और उनके बेटे ज़ीशान की फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों राशन के सामान के बीच खड़े दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ सलमान ने लिखा- बाबा और बाबा के बाबा ज़ीशान ने आन बान और शान से एक लाख 25 हज़ार परिवारों को राशन बांटा है। इस चैलेंज का हिस्सा भी को बनना चाहिए- चैलेंज अन्न दान। करो तो ख़ुद या किसी भरोसेमंद के ज़रिए।

सलमान खान खुद गरीब और दिहाड़ी मजदूरों की मदद करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने 7000 मजदूरों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए और अपने वादे को पूरा किया। सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉर्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

बता दें कि सलमान ख़ान ने ख़ुद इंडस्ट्री के 25 हज़ार डेली वेज वर्कर्स के खातों में रुपये भेजे हैं। हालांकि सलमान ने इसका ज़िक्र सोशल मीडिया में कहीं नहीं किया।  सलमान अलग अलग तरीके से लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं और लोगों से मदद के लिए अपील भी करते नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!