लाइव न्यूज़ :

55 साल के हुए अभिनेता सलमान खान, 2020 को बताया बेहद खराब साल

By अनुराग आनंद | Updated: December 27, 2020 15:00 IST

फिल्म अभिनेता सलमान खान ने कहा कि इस साल मेरा मन जन्मदिन का उत्सव मनाने का नहीं है क्योंकि यह सभी के लिए खराब साल रहा है और फिल्म जगत के कई लोगों का निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से अपील की है कि वे महामारी के बीच कोविड-19 नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।शनिवार को सलमान खान ने अपने प्रशंसकों से अपील की थी कि महामारी के मद्देनजर वे उनके घर के बाहर उपनगर बांद्रा में जमा न हों। 

मुंबई: अभिनेता सलमान खान ने 2020 को ‘बेहद खराब साल’ बताते हुए रविवार को अपना जन्मदिन बेहद सादे तरीके से मनाने का निर्णय लिया। अभिनेता अपने 55वें जन्मदिन पर परिवार और दोस्तों के साथ पनवेल के फार्महाउस पर हैं। यहां उन्होंने मीडिया के चुनिंदा कर्मियों के साथ बातचीत की और केक काटा।

खान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ इस साल कोई उत्सव नहीं है। सिर्फ मैं और मेरा परिवार ही यहां है। इस साल मेरा मन जन्मदिन का उत्सव मनाने का नहीं है क्योंकि यह सभी के लिए खराब साल रहा है और फिल्म जगत के कई लोगों का निधन हो गया। इसलिए यह उत्सव का समय नहीं है।’’

सलमान खान ने अपने प्रशंसकों से अपील की है कि वे महामारी के बीच कोविड-19 नियमों का पालन करें

बॉलीवुड अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से अपील की है कि वे महामारी के बीच कोविड-19 नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उम्मीद करता हूं कि सभी खुश रहें, स्वस्थ और सुरक्षित रहे तथा मास्क पहनें। अपना हाथ धोते रहें और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते रहें ताकि सभी सुरक्षित रह सकें।’’

आशा करते हैं कि 2021 सभी के लिए अच्छा वर्ष रहे: सलमान खान

साथ ही अभिनेता सलमान खान ने कहा है कि वह आशा करते हैं कि 2021 सभी के लिए अच्छा वर्ष रहे। हिंदी फिल्म जगत की कई हस्तियां उनके जन्मदिन के अवसर पर जुटीं थीं, जिसमें उनके पिता और दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान, बहन अल्विरा अग्निहोत्री, अभिनेता सुनील ग्रोवर, सूरज पंचोली, जहीर इकबाल, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा समेत अन्य लोग शामिल थे।  शनिवार को सलमान खान ने अपने प्रशंसकों से अपील की थी कि महामारी के मद्देनजर वे उनके घर के बाहर उपनगर बांद्रा में जमा न हों। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :सलमान खानबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?