लाइव न्यूज़ :

सायरा बानो ने कहा- पीएम मोदी अभी नहीं मिली मदद, जरूरत पड़ी तो प्रधानमंत्री से मिलने भी जाऊंगी

By भाषा | Updated: December 19, 2018 08:22 IST

अभिनेत्री और मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने मंगलवार को कहा कि उन्हें बिल्डर समीर भोजवानी की रिहाई के बारे में चर्चा करने के लिए अभी प्रधानमंत्री से मिलना है और जरूरत पड़ी तो वह दिल्ली भी जाएंगी।

Open in App

अभिनेत्री और मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने मंगलवार को कहा कि उन्हें बिल्डर समीर भोजवानी की रिहाई के बारे में चर्चा करने के लिए अभी प्रधानमंत्री से मिलना है और जरूरत पड़ी तो वह दिल्ली भी जाएंगी। इस बिल्डर ने दो प्लॉटों पर मालिकाना हक का दावा किया है जिन पर कुमार का बंगला बना हुआ है।

कुमार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से रविवार को बानो ने भोजवानी की रिहाई के मद्देनजर प्रधानमंत्री से मुलाकात की गुजारिश की थी।

अभिनेत्री ने कहा कि वह प्रधानमंत्री की महाराष्ट्र की एक दिन की यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात नहीं कर सकीं। उन्होंने कहा कि वह मामले पर आगे बढ़ेंगी।

74 वर्षीय बानो ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ मैं प्रधानमंत्री से यहां नहीं मिल पाई, क्योंकि वह मसरूफ थे, लेकिन मुझे मामूल पड़ा है कि उनके दफ्तर ने यहां लोगों से मामले को देखने को कहा है। मैंने इस बारे में ट्वीट किया था।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली में उनसे मिलूंगी। मुझे नहीं पता कि मैं इसे कैसे आगे बढ़ाऊंगी। लेकिन मैं इसे आगे बढ़ाऊंगी।’’ 

कुमार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से बाद में बानो ने ट्वीट किया, ‘‘ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपसे मुलाकात का समय मिलने का इंतजार है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के ‘मैं कोशिश कर रहा हूं’ के बार-बार के आश्वासन से मैं थक चुकी हूं। श्रीमान, दिलीप साहब के एकमात्र घर को भू माफिया समीर भोजवानी से बचाने के लिए आप ही आखिरी उम्मीद हैं। मैं प्रार्थना करती हूं।’’ 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने सोमवार को कहा था कि वह संपत्ति विवाद को लेकर कुमार और उनकी पत्नी से बात करेंगे और उनकी शंकाओं का समाधान करेंगे।96 वर्षीय अभिनेता का बंगला उपनगर बांद्रा के पाली हिल्स इलाके में स्थित है।

टॅग्स :दिलीप कुमारसायरा बानोनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल