लाइव न्यूज़ :

Saif Ali Khan Health Update: सैफ को आज मिल सकती है छुट्टी, 6 दिन बाद जाएंगे घर! जानें डॉक्टरों ने क्या कहा?

By अंजली चौहान | Updated: January 21, 2025 08:51 IST

Saif Ali Khan Health Update: पुलिस के अनुसार, शहजाद 16 जनवरी की सुबह चोरी के इरादे से बॉलीवुड स्टार के अपार्टमेंट में घुस गया था। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह इमारत की सातवीं-आठवीं मंजिल पर सीढ़ियों से चढ़ गया, जहां खान और उनकी अभिनेता पत्नी करीना कपूर खान अपने बच्चों और घरेलू कर्मचारियों के साथ रहते हैं।

Open in App

Saif Ali Khan Health Update: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हमले के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। चाकू से हमले के बाद लीलावती अस्पताल में सैफ के इलाज को लगभग छह दिन गुजर गए हैं और अब एक्टर के फैन्स उनकी हेल्थ अपडेट जानना चाहते हैं। इस, बीच फैन्स के लिए राहत की खबर है क्योंकि अभिनेता को मंगलवार यानि आज छुट्टी मिल सकती है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सैफ अली खान को अस्पताल से आज डिस्चार्ज मिल जाएगा। 

लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने सुबह इसकी पुष्टि की है कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, छुट्टी के लिए कागजात कल रात दाखिल किए गए थे। अभिनेता को आज सुबह 10-12 बजे तक छुट्टी मिलने की उम्मीद है। गुरुवार को सैफ के बांद्रा स्थित घर में एक घुसपैठिए ने चोरी की कोशिश के दौरान उन पर करीब छह बार चाकू से हमला किया। उन्हें करीब 2:30 बजे अस्पताल ले जाया गया और उनकी दो सर्जरी की गईं।

अस्पताल ने उनकी पीठ में 3 इंच लंबी नुकीली चीज (चाकू का टुकड़ा) की तस्वीर भी जारी की। हमले के बाद सैफ को ऑटोरिक्शा में लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां स्पाइनल फ्लूइड लीकेज को रोकने और उनकी पीठ में फंसे चाकू को निकालने के लिए आपातकालीन सर्जरी की गई। 

इससे पहले, मुंबई पुलिस को दिए गए अपने बयान में सैफ की पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर खान ने पुष्टि की थी कि हाथापाई के दौरान घुसपैठिए काफी आक्रामक हो गए थे, लेकिन उन्होंने किसी भी आभूषण को नहीं छुआ, जो साफ दिखाई दे रहा था। 

उन्होंने कहा कि सैफ ने महिलाओं (घरेलू सहायिका) को बचाने के लिए हस्तक्षेप किया और हमलावर को जेह तक पहुंचने से रोका।

काम के मोर्चे पर, सैफ अली खान को आखिरी बार जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के साथ तेलुगु फिल्म देवरा में देखा गया था।

टॅग्स :सैफ अली खानडॉक्टरमुंबईबॉलीवुड हीरोकरीना कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?