लाइव न्यूज़ :

सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सद्दिकी की 'सेक्रेड गेम्स 2' की रिलीज डेट हुई तय, इस डेट को आएगी वेब सीरीज

By मेघना वर्मा | Updated: March 20, 2019 09:35 IST

सैफ अली खान को मुंबई शहर में अक्सर सेक्रेड गेम्स 2 की शूटिंग के दौरान देखा गया है। तो ये तो तय है कि जल्द ही ये सीरीज जल्द ही हमारे बीच होगी। अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज विक्रम चंद्र की 2006 की नॉवेल पर बेस्ड कहानी है।

Open in App

बीते साल रिलीज हुई वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स की अपनी अलग ही फैन फॉलोइंग है। सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दकी की इस सीरीज को अभी तक की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज भी कह सकते हैं। लोग बेसब्री से इसके सेकेंड पार्ट का इंतजार कर रहे थे। मगर अब मेकर्स ने इस इंतजार को खत्म कर दिया है। जी हां सीरीज की रिलीज डेट तय कर दी गई हैं। 

मुंबई के गैंगस्टर पर आधारित इस वेब सीरीज ने हर उम्र के वर्ग को प्रभावित किया था। गणेश गाइतौंडे का रोल हो या नवाज का वो डायलॉग...कभी-कभी लगता है..अपुनईच भगवान है...लोगों को काफी पसंद आया था। सैफ अली खान के सरजात किरदार ने भी लोगों को काफी अच्छा लगा था। अब मेकर्स ने इसके सेकेंड सीजन की रिलीज डेट तय कर दी है। 

नेटफ्लिक्स के इस फेवरेट सीरीज के लिए मेकर्स ने डायरेक्ट नहीं बल्कि इन डायरेक्ट वे में बताया है। मेकर्स ने ट्वीट किया है, 'कैंलेंडर निकाल, तारीख लिख ले..14 दिन में कुछ बड़ा होने वाला' ऐसे में लोग इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि अगले महीने की एक तारीख को यानी फर्स्ट अप्रैल को नेटफ्लिक्स की इस सबसे पसंदीदा वेब सीरीज को रिवील किया जाएगा। 

वहीं सैफ अली खान को मुंबई शहर में अक्सर सेक्रेड गेम्स 2 की शूटिंग के दौरान देखा गया है। तो ये तो तय है कि जल्द ही ये सीरीज जल्द ही हमारे बीच होगी। अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज विक्रम चंद्र की 2006 की नॉवेल पर बेस्ड कहानी है। इसके पहले सीजन में सैफ और नवाज के साथ राधिका आप्टे, कुब्बर सैठ, जितेन्द्र जोशी और पंकज त्रिपाठी दिखाई दिए हैं। 

टॅग्स :वेब सीरीजसैफ अली खाननवाज़ुद्दीन सिद्दिकीराधिका आप्टे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?