लाइव न्यूज़ :

महेश भट्ट ने जन्मदिन पर दिया फैन्स को तोहफा, 'सड़क-2' का दमदार टीज़र हुआ रिलीज

By विवेक कुमार | Updated: September 20, 2018 12:14 IST

Sadak 2 Movie Teaser Out: सड़क 2 में पूजा भट्‌ट सेक्स वर्कर के रोल में ही नजर आएंगी। यह पहला मौका है जब आलिया अपने पिता महेश भट्ट और बहन पूजा के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। 

Open in App

मुंबई, 20 सितम्बर: डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महेश भट्ट के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। दो दशक के बाद महेश भट्ट एक बार फिर डायरेक्शन क्षेत्र में एंट्री करने वाले हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने 'सड़क-2' को लेकर ऑफिसियल घोषणा कर दी है। फिल्म 'सड़क 2' में आलिया भट्ट, पूजा भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर जैसे कलाकार दिखाई देंगे। आलिया भट्ट ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो और वीडियो के साथ यह खबर पोस्ट की है। जिसमें रिलीज डेट का जिक्र है।  

27 साल पहले रिलीज हुई संजय दत्‍त और पूजा भट्ट की फिल्‍म सड़क बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने संजय दत्त के करियर की बड़ी हिट मानी जाती है। संजय साल 1993 में बनी फिल्‍म गुमराह के बाद एक बार फिर महेश भट्ट के साथ दोबारा काम करेंगे। 

वहीं बॉलीवुड के मुन्ना भाई अभिनेता संजय दत्त ने ट्विटर से महेश भट्ट को शुक्रिया कहते हुए लिखा- ‘मुझे सड़क जैसी यादगार फिल्म देने के लिए आपका शुक्रिया भट्ट साहब। मेरी तरफ से आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। मुझे गर्व है कि मैं 'सड़क 2' आपके और पूजा के साथ शुरू करने वाला हूं। आलिया भट्ट और आदित्य के साथ भी काम करने के लिए मैं बेकरार हूं।’ 

बता दें कि सड़क 2 में पूजा भट्‌ट सेक्स वर्कर के रोल में ही नजर आएंगी। यह पहला मौका है जब आलिया अपने पिता महेश भट्ट और बहन पूजा के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। 

बता दें कि संजय दत्त और पूजा भट्ट काफी अच्छे दोस्त हैं। इस फिल्म को लेकर दोनों ही काफी उत्साहित हैं। फिल्म सड़क 2 25 मार्च 2020 को रिलीज होगा। 

टॅग्स :महेश भट्टमूवी टीज़र रिलीजआलिया भट्टसंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल