लाइव न्यूज़ :

शुरू हुई संजय दत्त की फिल्म 'सड़क 2' की शूटिंग, आलिया भट्ट ने कहा- छोटे चूहे जैसा कर रही हूं महसूस

By मेघना वर्मा | Updated: May 19, 2019 09:20 IST

आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने पिता के डायरेक्शन में काम करने को लेकर बातें की थी। आलिया ने कहा था कि उनके अंडर काम करना मेरे लिए इजी नहीं होगा वो उनके डायरेक्शन को नहीं जानती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसड़क 2 फिल्म में संजय दत्त के साथ पूजा भट्ट और आदित्य रॉय कपूर भी दिखाई देंगे।सड़क 2 फिल्म साल 1993 में आई सड़क फिल्म की सीक्वल है।

संजय दत्त और पूजा भट्ट की फिल्म सड़क का सीक्वल सड़क 2 की शूटिंग शुरु हो चुकी है। महेश भट्ट के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में संजय और पूजा के साथ आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर भी दिखाई देंगे। इस फिल्म की चर्चा कई दिनों से हो रही है। आलिया भट्ट ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पर इसकी शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी। 

आलिया भट्ट ने लिखा, 'आज सड़क 2 का पहला दिन है। और ये मेरे पिता है और मेरे डायरेक्टर भी। मैं कुछ दिनों में ही शूटिंग शुरू करूंगी। मैं अभी एक छोटे चूहे जैसा फील कर रही हूं जो खूबसूरत और इमोशनल पहाड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रही है। मैं कोशिश करूंगी इसके ऊपर पहुंच जाऊं और अगर गिर गई तो वापिस से उठ जाउं। ये एक नए सफर की ये शुरुआत है।'

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सड़क 2 की कहानी लव और लॉस पर बेस्ड होगी। सोर्स ने आलिया भट्ट के कैरेक्टर को रिवील करते हुए बताया है कि आलिया का कैरेक्टर ऐसा होगा जो किसी फेक गुरु के चक्कर में पड़ जाती हैं। उनका ये सफर संजय दत्त के साथ शुरु होता है। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म लव और लॉस्ट पर बेस्ड होगी। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में गुलशन ग्रोवर भी दिखाई देंगे। 

फिल्म को लेकर महेश भट्ट ने भी एक बार बात की थी उन्होंने कहा था कि सड़क 2 पूरी तरह लव और लॉस्ट पर बेस्ड है। ये फिल्म सड़क फिल्म की तरह आपके दिल को छू जाएगी। सड़क 2 को लेकर फैंन्स भी बहुत एक्साइटेड हैं क्योंकि फिल्म में बहुत सालों बाद पहली बाद संजय दत्त और पूजा भट्ट साथ दिखाई देंगे। साथ ही दूसरी बार आदित्य रॉय कपूर और आलिया भट्ट स्क्रीन शेयर करेंगे। 

आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने पिता के डायरेक्शन में काम करने को लेकर बातें की थी। आलिया ने कहा था कि उनके अंडर काम करना मेरे लिए इजी नहीं होगा वो उनके डायरेक्शन को नहीं जानती हैं। आलिया ने ये भी कहा था कि उनके पिता महेश भट्ट बहुत शांत किस्म के हैं। मगर सेट्स पर वो कैसे रहते हैं ये आलिया को नहीं पता। वहीं आलिया ने रिविल किया कि संजय दत्त के कहन पर ही महेश भट्ट इस फिल्म के डायरेक्शन के लिए राजी हुए हैं।

टॅग्स :आलिया भट्टमहेश भट्टपूजा भट्टसंजय दत्तआदित्य रॉय कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?