लाइव न्यूज़ :

रिलीज से पहले ही मुश्किल में फंसी 'सड़क 2', फैंस कर रहे फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग

By अमित कुमार | Updated: June 30, 2020 09:42 IST

फिल्म निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की मल्टी-स्टारर फिल्म “सड़क 2” (Sadak 2) अब डिजिटल मंचों पर रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता मुकेश भट्ट ने इस बात की पुष्टि की है।

Open in App
ठळक मुद्दे सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद पर बहस चल रही है।ट्विटर पर 'हैशटैग बॉयकॉट सड़क 2' ट्रेंड करने लगा है।यह फिल्म पूजा भट्ट और संजय दत्त की फिल्म 'सड़क' का सीक्वल है।

फिल्म मेकर महेश भट्ट ने पुष्टि कर दी है कि आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त, और पूजा भट्ट स्टारर फिल्म 'सड़क 2' डिजीटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। उनकी इस घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। ट्विटर पर 'हैशटैग बॉयकॉट सड़क 2' ट्रेंड करने लगा है। तमाम लोग महेश भट्ट और आलिया को निशाना बना रहे हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद पर बहस चल रही है। इसमें आलिया भट्ट, करण जौहर, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारों को पहले ही लपेटा जा चुका है। रही बात महेश भट्ट की तो सुशांत के निधन के बाद महेश और उनके भाई मुकेश भट्ट ने कुछ ऐसी बातों को खुलासा किया था, जिसे लेकर सुशांत के फैंस नाराज हैं। 

सड़क 2' के रिलीज का हो रहा विरोध

यही वजह है कि लोग 'सड़क 2' की रिलीज का विरोध कर रहे हैं। महेश भट्ट इसके डायरेक्टर और मुकेश भट्ट प्रोड्यूसर हैं। यह पूजा भट्ट और संजय दत्त की फिल्म 'सड़क' का सीक्वल है। यह फिल्म पहले 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण बंद सिनेमाघरों के खुलने के बारे में अनिश्चितता को देखते हुए इसे डिजिटल मंचों पर रिलीज करने का फैसला किया गया है। 

पूजा भट्ट और संजय दत्त की जोड़ी एक बार फिर आएगी नजर

मुकेश भट्ट ने बताया, “कोविड-19 (COVID-19) मामलों की संख्या घटने के बजाय दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इस स्थिति में क्या आपको लगता है कि सिनेमाघर खुलेंगे? और अगर खुल भी गए तो क्या लोग फिल्म देखने सिनेमाघरों में जाएंगे? लोगों को अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता है। आज लोगों की जिंदगी महत्वपूर्ण है।’’ ‘सड़क 2’ 1991 में पूजा भट्ट और संजय दत्त अभिनीत फिल्म ‘सड़क’ की सीक्वल है। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :महेश भट्टपूजा भट्टआलिया भट्टसंजय दत्तआदित्य रॉय कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?