लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल सचिन तिवारी को मिला लीगल नोटिस, जानिए क्या है कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 26, 2020 09:23 IST

Sushant Singh Rajput के हमशक्ल Sachin Tiwari बीते दिनों एक फिल्म को लेकर चर्चा में थे। अब उनको लीगल नोटिस भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रोड्यूसर मारुत सिंह और डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने सचिन को लीगल नोटिस भेजा हैसचिन पर फिल्म की कहानी दूसरे को सुनाने का आरोप है

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल कहे जाने वाले सचिन तिवारी इन सुर्खियों में हैं। सुशांत के निधन के बाद सचिन के वीडियोज और फोटोज वायरल हुई थी। सचिन   सुशांत और बॉलीवुड के नेपोटिजम पर आधारित फिल्म 'सूइसाइड ऑर मर्डर' में काम करने वाले थे। हालांकि फिल्म रिलीज होने से पहले ही सचिन कानूनी पचड़े पड़े में पड़ती नजर आ रही है।

प्रोड्यूसर मारुत सिंह और डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने सचिन को लीगल नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि उन्होंने सचिन को फिल्म 'शशांक' के लिए साइन किया था। यह फिल्म सुशांत और बॉलीवुड नेपोटिजम पर बेस्ड थी। अब मारुत और सनोज का कहना है कि सचिन ने उनकी यह स्टोरी दूसरे प्रोड्यूसर को सुना दी है और उनकी फिल्म दूसरी जगह बनने लगी है।

मारुत और सनोज ने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया है। हालांकि सचिन विजय शेखर गुप्ता की फिल्म 'सूइसाइड ऑर मर्डर' में काम करने वाले थे और यह बात खबरों में आ चुकी है।जबकि सनोज का कहना है कि बॉलीवुड में नेपोटिजम और सुशांत की अचानक मौत से हमें फिल्म का ये आइडिया आया था। 

हमने सचिन तिवारी को इस प्रॉजेक्ट की डिटेल बताई थी लेकिन उन्होंने हमें धोखा दे दिया। 'शशांक' एक छोटे कस्बे से आने वाले ऐक्टर और उसके संघर्ष की कहानी है। फिल्म में आर्य बब्बर प्रोड्यूसर का रोल निभाने वाले हैं।

Suicide or Murder का फर्स्ट लुक 

सुशांत स‍िंह राजपूत की ज‍िंदगी पर आधारित फ‍िल्‍म बनने जा रही है। सुशांत के जीवन पर रही फिल्म सुसाइड और मर्डर का फर्स्‍ट लुक सामने आ गया है। इस फ‍िल्‍म में उनके हमशक्‍ल सचिन त‍िवारी को लीड रोल में ल‍िया गया है। सुशांत के सुसाइड के बाद उनके एक हमशक्ल की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। 

इस शख्स का नाम है सचिन तिवारी, जो देखने में बिलकुल सुशांत की तरह लगते हैं। इस फ‍िल्‍म के ल‍िए सचिन को मेकर्स ने चुन लिया है।  फिलहाल ये साफ नहीं हुआ है कि फिल्म कब तक बनकर पेश होगी। लेकिन सुशांत के चाहने वालों के लिए ये एक खुशी की बात हो सकती है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!