लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन को कोरोना होने पर सचिन तेंदुलकर ने किया ट्वीट, कहा- अपना ख्याल रखिए अमित जी, मेरी प्रार्थना है कि..

By अमित कुमार | Updated: July 12, 2020 06:27 IST

कोरोना वायरस की चपेटे में बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन के आने के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी अमिताभ के जल्द जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव खबर सामने आने के बाद फैंस से लेकर सेलिब्रेटी तक उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी अमिताभ के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।अमिताभ बच्चन की पोस्ट के कुछ ही मिनट बाद ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया वेबसाइट पर शुभचिंतकों द्वारा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना वाले संदेश पोस्ट किए जाने लगे।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी शनिवार को दी । अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ जांच में मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे रहा है। परिजनों और स्टाफ की भी जांच करा ली गई हैं। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।’’

अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव खबर सामने आने के बाद फैंस से लेकर सेलिब्रेटी तक उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी अमिताभ के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अपना ख्याल रखिए अमित जी। आपके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे फैंस

अमिताभ बच्चन की पोस्ट के कुछ ही मिनट बाद ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया वेबसाइट पर शुभचिंतकों द्वारा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना वाले संदेश पोस्ट किए जाने लगे। मलयालम अभिनेता मम्मूट्टी ने कहा, “आप शीघ्र स्वस्थ हों।” कुणाल कोहली ने लिखा, “ध्यान रखें सर। हम सभी आपसे प्यार करते हैं। हम आपके उस ट्वीट का इंतजार कर रहे हैं जिसमें लिखा होगा कि आप ठीक हैं और वापस घर जा रहे हैं।” 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी किया ट्वीट

वहीं सोनम कपूर ने ट्वीट किया, “अमित अंकल शीघ्र स्वस्थ हों। मेरी प्रार्थनाएं आपके साथ हैं।” कोविड-19 संकट की शुरुआत से ही अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे हैं और महामारी के बारे में जागरूकता फैलाते रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनके शीघ स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया, “अमिताभ बच्चन जी की जांच में कोविड-19 की पुष्टि की जानकारी मिलने पर बहुत दुख हुआ। उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रही हूं। सीनियर बच्चन जल्दी स्वस्थ हों।” 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चनसचिन तेंदुलकरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच