लाइव न्यूज़ :

Sab Kushal Mangal Review: सब कुशल होने के बाद भी फिल्म की कहानी में कुछ भी मंगल नहीं है, पढ़ें 'सब कुशल मंगल' का रिव्यू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 3, 2020 09:58 IST

सब कुशल मंगल फिल्म के ट्रेलर को फैंस से मिला जुला रिस्पांस मिला था। अब आज फिल्म पर्दे पर रिलीज हो गई है। आइए जानते हैं कैसी है ये फिल्म-

Open in App
ठळक मुद्दे'जबरिया जोड़ी' के बाद पकड़वा विवाह पर एक और फिल्म आई है, जिसका नाम है 'सब कुशल मंगल' इस फिल्म से दो स्टार्स के बड़े बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं

'जबरिया जोड़ी' के बाद पकड़वा विवाह पर एक और फिल्म आई है, जिसका नाम है 'सब कुशल मंगल'। इस फिल्म से दो स्टार्स के बड़े बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। पद्मिनी कोल्हापुरी को बेटे प्रियांक शर्मा और रवि किशन की बेटी रीवा किशन। सब कुशल मंगल फिल्म के ट्रेलर को फैंस से मिला जुला रिस्पांस मिला था। अब आज फिल्म पर्दे पर रिलीज हो गई है। आइए जानते हैं कैसी है ये फिल्म-

फिल्म की कहानी

ये कहानी है कर्नलगंज के एक लोकल नेता और गुंडा बाबा भंडारी (अक्षय खन्ना) की, जो लड़कों को जबरदस्ती पकड़कर उन लड़कियों से शादी करवाता है जिनका परिवार लड़के वालों को दहेज देने में असमर्थ है। उसकी नजर में ये काम परोपकारी है। ऐसे में एक बार वह टीवी पत्रकार पप्पू मिश्रा (प्रियांक शर्मा) को  अगवा करवाता है। लेकिन यहां से कहानी में मोड़ आता है।भंडारी को उसी लड़की मंदिरा (रीवा किशन) से पहली नजर में प्यार हो जाता है, जिसके लिए उसने पत्रकार को अगवा किया था। लड़की किससे शादी करेगी कहानी पूरी इसी के इर्द गिर्द घूम रही है।

निर्देशन

निर्देशन करण विश्वनाथ कश्यप ने अच्छे विषय को फिल्म के लिए चुना लेकिन वह इसमें चूकते नजर आए हैं।इस फिल्म की कहानी में निर्देशक ने कॉमेडी घोलने की कोशिश की है लेकिन वह इसमें असफल हुए हैं। फिल्म कई जगह बहुत कमजोर सी आपको महसूस होगी। हालांकि कुछ जगहों पर सटीक कॉमेडी को पेश किया गया है।

एक्टिंग

अक्षय खन्ना पहले ही सीन में शानदार एंट्री लेते हैं। मूंछे और लंबे वालों वाला लुक अक्षय का फैंस को भा जाने वाला है। लेकिन अभिनय की बात करें तो पहली बार वह कमजोर से नजर आए हैं। एक अलग किरदार दिखाने में अक्षय चूक से गए हैं। फिल्म के दोनों नए चेहरे प्रियांक शर्मा और रीवा किशन अपने किरदारों में अच्छे लग रहे हैं। लेकिन दोनों के बीच की केमेस्ट्री जीरो है।  तेज तर्रार मंदिरा के किरदार में रीवा ने पूरा न्याय  करने की कोशिश की है। लेकिन प्रियांक शर्मा अपनी एक्टिंग से निराश करते नजर आए हैं।

टॅग्स :फिल्म समीक्षाअक्षय खन्ना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म रिव्यू राम्याः 13 मार्च को रिलीज, दर्शकों को बड़ी उम्मीदें 

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्कीDo Deewane Seher Mein movie review: मेट्रो सिटी की भागदौड़ में चमकती इमोशनल एक लव स्टोरी

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?