लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में एसएस राजामौली को RRR के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार, राम चरण और साई धरम तेज ने ऐसे दी बधाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 7, 2023 11:00 IST

एसएस राजामौली ने न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता।

Open in App
ठळक मुद्देएसएस राजामौली ने प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में आरआरआर के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता है।कई सेलेब्स उन्हें इसके लिए बधाई भी दे रहे हैं।राम चरण के अलावा अभिनेता साई धरम तेज ने भी राजामौली को आरआरआर के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार जीतने पर शुभकामनाएं दीं।

मुंबई: फिल्म आरआरआर को दर्शकों के साथ क्रिटिक्स से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म्स पर भी कई नॉमिनेशन मिल रहे हैं। यही नहीं, अब तो एसएस राजामौली ने प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में आरआरआर के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता है।

ऐसे में कई सेलेब्स उन्हें इसके लिए बधाई भी दे रहे हैं। साउथ सुपरस्टार राम चरण के अलावा अभिनेता साई धरम तेज ने भी राजामौली को आरआरआर के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार जीतने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "विश्व सिनेमा में आरआरआर दहाड़ जारी है...शानदार आरआरआर मूवी के लिए न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल से सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतने पर राजामौली गारू को बधाई।"

उन्होंने ये भी लिखा, "कामना है कि जीत का सिलसिला रुके नहीं।" इससे पहले राम चरण ने एसएस राजामौली को बधाई देते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, "ऐसे कई और पुरस्कारों के लिए एस एस राजामौली गरु को बधाई।" बता दें कि फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा आलिया भट्ट, अजय देवगन, ओलिविया मॉरिस, समुथिरकानी, एलिसन डूडी, रे स्टीवेन्सन भी हैं।

आरआरआर, 1920 के दशक में स्थापित, दो महान स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीतारामराजू और कोमाराम भीम पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। मालूम हो, फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी के लिए ऑस्कर शॉर्टलिस्ट में भी जगह बनाई है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में 25 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। 

टॅग्स :एसएस राजामौलीराम चरणजूनियर एनटीआरआलिया भट्टअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?