लाइव न्यूज़ :

‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए रोहित, हैदराबाद के कामिनेनी अस्पताल में सर्जरी, दो अंगुलियों में टांके लगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2023 21:02 IST

आगामी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के लिए शूटिंग करते समय रोहित शेट्टी की उंगलियों में मामूली चोट लग गई।

Open in App
ठळक मुद्दे48 वर्षीय शेट्टी ने इलाज के तुरंत बाद काम शुरू कर दिया।हैदराबाद के कामिनेनी अस्पताल में एक मामूली सर्जरी करवानी पड़ी।अभिनेता विवेक ओबेरॉय, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और अन्य कलाकार भी हैं। 

मुंबईः फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी आगामी सीरीज ‘‘इंडियन पुलिस फोर्स’’ की शूटिंग के दौरान मामूली रूप से घायल हो गये। उनके प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि 48 वर्षीय शेट्टी ने इलाज के तुरंत बाद काम शुरू कर दिया।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘कल रात अपनी आगामी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के लिए शूटिंग करते समय रोहित शेट्टी की उंगलियों में मामूली चोट लग गई। उनकी चोट का तुरंत इलाज किया गया और घटना के तुरंत बाद उन्होंने अपनी शूटिंग फिर शुरू कर दी।’’

खबरों के मुताबिक शेट्टी को हाथ में चोट लगने के बाद हैदराबाद के कामिनेनी अस्पताल में एक मामूली सर्जरी करवानी पड़ी। ‘‘इंडियन पुलिस फोर्स’’ में अभिनेता विवेक ओबेरॉय, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और अन्य कलाकार भी हैं। 

चिंता की कोई बात नहीं है, मैं बिल्कुल ठीक हूं: रोहित शेट्टी

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने शनिवार को कहा कि वह अपनी पहली सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के सेट पर शूटिंग के दौरान घायल हो गए और अब वह ‘बिल्कुल ठीक’ हैं। शेट्टी (48) ने खुलासा किया कि उन्हें दो अंगुलियों में टांके लगे हैं, लेकिन उन्होंने जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के नेतृत्व वाले शो में काम करना शुरू कर दिया, जिसे वर्तमान में हैदराबाद में फिल्माया जा रहा है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ‘‘एक और कार गिर गई... लेकिन इस बार दो अंगुलियों में टांके लगे हैं...चिंता की कोई बात नहीं, मैं बिल्कुल ठीक हूं...आपके प्यार और चिंता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।’’ इससे पूर्व दिन में निर्देशक के प्रवक्ता ने बताया था कि आगामी सीरीज ‘‘इंडियन पुलिस फोर्स’’ की शूटिंग के दौरान मामूली रूप से घायल हो गये।

प्रवक्ता ने बताया कि शेट्टी ने इलाज के तुरंत बाद काम शुरू कर दिया। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘कल रात अपनी आगामी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के लिए शूटिंग करते समय रोहित शेट्टी की उंगलियों में मामूली चोट लग गई। उनकी चोट का तुरंत इलाज किया गया और घटना के तुरंत बाद उन्होंने अपनी शूटिंग फिर शुरू कर दी।’’ ‘‘इंडियन पुलिस फोर्स’’ में अभिनेता विवेक ओबरॉय, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और अन्य कलाकार भी हैं।

टॅग्स :रोहित शेट्टीविवेक ओबेरॉयशिल्पा शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRohit Shetty Firing Case: राजस्थान से छठा आरोपी अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर पर संदेह?

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई के जुहू में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी मामले में पुलिस का एक्शन, 4 लोग हिरासत में

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?