लाइव न्यूज़ :

2.0 बॉक्स ऑफिस कलेक्शनः रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म को मिली धमाकेदार ओपनिंग, जानें पहले दिन की कमाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2018 08:20 IST

Robot 2.0 Box Office Collection Prediction: जिस तरह से फैंस का क्रेज दिखाई दे रहा है उससे लगता है कि रजनीकांत और अक्षय कुमार की रोबोट 2.0 बाहुबली 2 को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Open in App

भारी भरकम बजट में बनी 2.0 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की है। सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार पहले दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक ले जाने में कामयाब रहे हैं। माना जा रहा है कि शंकर के निर्देशन में बनी 2.0 कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ देगी। ट्रेड एनालिस्ट ने फिल्म के पहले दिन की कमाई करीब 70 करोड़ रहने का अनुमान लगाया है। 

माना जा रहा है कि अगर ऐसा हुआ तो ये फिल्म आमिर खान की हालिया रिलीज ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को भी पछाड़ देगी। इसी के साथ ही इस फिल्म की तुलना राजामौली की बाहुबली 2 से की जाने लगी है।  फिल्म 2.0 हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमाई के मामले में बाहुबली 2 ने शीर्ष पर बनी हुई है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइट 1,810 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें तमाम सैटेलाइट राइट्स और सभी भाषाएं शामिल हैं। जिस तरह से फैंस का क्रेज दिखाई दे रहा है उससे लगता है कि 2.0 बाहुबली 2 को कड़ी टक्कर दे सकती है।

2.0 का रीव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- बासी कहानी, रजनीकांत और अक्षय कुमार का दमदार अभिनय, शानदार VFX, 3D इफैक्ट्स, फैसला आपका!

जानें-माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 2.0 को पांच स्टार दिए हैं। उन्होंने इसे ब्लॉकबस्टर करार दिया। तरण आदर्श ने ट्वीट किया, 'सिनेमाई जादू है 2.0. इसमें स्टाइल के साथ कंटेट हैं. निर्देशक शंकर के पास विजन है. उनके इस बार गेंद पार्क के बाहर मारी है. अक्षय कुमार बेहतरीन हैं वहीं रजनीकांत बॉस हैं.'

टॅग्स :2.0बॉक्स ऑफिस कलेक्शनअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया