लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की याद में रिया चक्रवर्ती ने पोस्ट किया इमोशनल वीडियो, बोलीं- "काश तुम..."

By अंजली चौहान | Updated: June 14, 2023 15:22 IST

सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को छोड़ कर गए तीन साल हो गए आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें रिया चक्रवर्ती ने याद करते हुए एक वीडियो साझा किया।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की 14 जून 2020 को मौत हो गई आज उनकी तीसरी बरसी है सुशांत को याद करते हुए रिया चक्रवर्ती ने इमोशनल वीडियो शेयर किया

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु को आज पूरे तीन साल हो गए है। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह की मौत हो गई थी। आज उनके तीसरी पुण्यतिथि के मौके पर उनके फैन्स और करीबी उन्हें याद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सहारे उनके फैन्स और दोस्त उन्हें याद कर श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। इस बीच, उनकी गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत एक्टर की याद में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया किया।

रिया ने एक रोमांटिक और भावुक पोस्ट किया जिसके साथ उन्होंने कैप्शन भी साझा किया। बुधवार को रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत को कसकर पकड़े हुए एक वीडियो शेयर किया। यह उनकी छुट्टियों में से एक है और दोनों को एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

ये अनसीन वीडियो इससे पहले कभी भी सामने नहीं आया था। इस वीडियो में कपल एक दूसरे के साथ बहुत प्यार से बैठे हुए हैं और प्यार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

इस छोटे से क्लिप में सुशांत सिंह मुस्कुरा रहे हैं और रिया ने उन्हें पीछे से पकड़ा हुआ है जो कि उनके साथ मुस्कुरा रही हैं। रिया ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि काश तुम यहां होते।

इस वीडियो से साफ है कि एक्ट्रेस रिया सुशांत को याद कर रही हैं। हालांकि, इस वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद एक्ट्रेस काफी ट्रोल भी हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने में आईं रिया को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। 

नहीं खुला सुशांत सिंह की मौत का राज 

बता दें कि 14 जून 2020 को कोरोना महामारी के समय सुशांत सिंह राजपूत की मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मौत हो गई। यह मौत की गुत्थी आत्महत्या और मर्डर के सवालों में घिरी एक अनसुलझी कहानी बन गई जिसके कारण बॉलीवुड में उथल-पुथल मच गई।

एक्टर से सुसाइड करने की असली वजह सामने नहीं आई जिसके बाद इसमें कई बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए। इस केस में एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का भी नाम सामने आया जिन्होंने जांच एजेंसियों का सामना किया। यह मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित कर दिया गया।

इसके बाद, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी जांच में शामिल हुए और बाद में पता चला कि अभिनेता ड्रग्स का सेवन करते थे।

ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान समेत कई ऐक्टर्स से पूछताछ हुई लेकिन कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला।

सुशांत की मौत का सनसनीखेज मामला अभी तक थमने को नहीं मिला है लेकिन सीबीआई ने पिछले एक साल से इस बारे में चुप्पी साध रखी है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारपुण्यतिथि
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल