लाइव न्यूज़ :

Rishi Kapoor One Month Death Anniversary: ऋषि की याद में नीतू के छलके आंसू, फोटो शेयर कर लिखा- मैं जा चुका हूं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 30, 2020 15:13 IST

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर हम सबको छोड़कर चले गए हैं। ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को मुंबई के सर. एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में हुआ था

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर हम सबको छोड़कर चले गए हैं। लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए वह हमेशा हमारे जहन में जिंदा रहेंगे। सोशल मीडिया पर उनके फैंस अभी भी उनकी तस्वीरें शेयर कर , उन्हें याद कर रहे हैं। आज ऋषि कपूर के निधन को पूरा एक महीना हो गया है। 30 अप्रैल को एक्टर ने आखिरी सांस ली थी। ऋषि कपूर की वाइफ नीतू कपूर भी ऋषि को लेकर लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त रही हैं।

 हाल ही में नीतू ने एक खास फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।ऋषि कपूर की याद में नीतू सिंह (Neetu Singh) ने भावुक होकर इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसे पढ़कर आपकी आंखे नम हो जाएगी।

नीतू ने आज ऋषि कपूर के साथ की एक पुरानी फोटो शेयर की है। इस फोटो में ऋषि कपूर पत्नी नीतू सिंह के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। दोनों की ये साथ की फोटो बेहद ही प्यारी है। इस फोटो को फैंस भी दिल से पसंद कर रहे हैं।  इस फोटो को शेयर करते नीतू ने बेहद इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है। नीतू ने कैप्शन में लिखा,"मुझे शुभकामनाएं दीजिए खुशी के साथ बिना किसी दुख या आंसू के मुझे हंसी के साथ अलविदा कीजिए ताकि उसे मैं अपने दिल में समेट लूं, जब मैं जा चूका हूं। नीतू का ये इमोशनल पोस्ट फैंस की आंखों में आंसू ला देने वाला है। 

ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को मुंबई के सर. एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में हुआ था। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीटर के माध्यम से ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी। यह खबर बाहर आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर उमड़ गई थी। 

टॅग्स :नीतू सिंहऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor Birth Anniversary Special: ऋषि कपूर ने 3 साल की उम्र में स्क्रीन पर किया था डेब्यू, इस फिल्म के लिए मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor 4th Death Anniversary: पिता की बरसी पर भावुक हुई बेटी रिद्धिमा, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, नीतू कपूर ने कुछ यूं किया याद

बॉलीवुड चुस्कीशादी के बाद नीतू कपूर ने क्यों छोड़ दी एक्टिंग? जानें दिग्गज अदाकार का जवाब

बॉलीवुड चुस्कीAnil Kapoor-Sonam Kapoor: नाना बनने पर अनिल कपूर ने शेयर किया नोट, कहा-हमारे परिवार में नए सदस्य के आगमन...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव