लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर की देश वापसी से पहले जारी हुआ उनकी फिल्म 'झूठा कहीं का' पोस्टर, ये है फिल्म की कहानी

By मेघना वर्मा | Updated: June 27, 2019 16:06 IST

'जूठा कहीं का' फिल्म का टाइटल ऋषि कपूर की पुरानी फिल्म जूठा कहीं का से लिया गया है। इस फिल्म में उनके साथ नीतू सिंह दिखाई दी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देजूठा कहीं का फिल्म की कहानी दो लड़कों की है। ऋषि कपूर की ये फिल्म 19 जुलाई को रिलीज होगी।

कैंसर से जंग जीते एक्टर ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। रिसेंटली रणबीर कपूर ने एक बयान में बताया भी था कि अपना इलाज पूरा करवा कर जल्द ही भारत लौटने वाले हैं। उसी से पहले ऋषि कपूर की फिल्म जूठा कहीं का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि अगले महीने ऋषि कपूर इसी फिल्म से पर्दे पर वापसी करने जा रहे है। ऋषि कपूर की फिल्म जूठा कहीं का में ओमकार कपूर, सनी सिंह, जिम्मी शेरगिल और मनोज जोशी नजर आएंगे। पोस्टर की बात करें तो ऋषि कपूर इस पोस्टर में जिमी शेरगिल के साथ पिंग-पॉल बॉल में बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं। 

ये है फिल्म की कहानी

रिपोर्ट्स की मानें तो जूठा कहीं का कहानी है दो लड़कों की। जो मॉरिशियस जाते हैं अपनी पढ़ाई के लिए। वहां जाने के बाद दोनों लड़के वापिस इंडिया नहीं आना चाहते। ऋषि कपूर इस फिल्म में ओमकार के पिता बने हैं। जो अचानक से मॉरिशियस जाते हैं और बच्चों को सरप्राइज देते हैं। 

 

ऋषि कपूर नीतू सिंह की फिल्म से लिया गया है नाम

'जूठा कहीं का' फिल्म का टाइटल ऋषि कपूर की पुरानी फिल्म जूठा कहीं का से लिया गया है। इस फिल्म में उनके साथ नीतू सिंह दिखाई दी थीं। साल 1979 में आई इस फिल्म को लोगों का काफी प्यार मिला था। कुछ दिनों पहले जूठा कहीं का के डायरेक्टर ने इंटरव्यू में कहा था कि इस फिल्म को पुरानी वाली फिल्म से कम्पेयर ना किया जाए। 

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ऋषि कपूर ने बताया था कि वो अगस्त के आखिरी महीने में इंडिया वापिस लौट रहे हैं। उन्होंने बताया भी था कि अगस्त एंड में डॉक्टर के कहने के बाद वापिस आ सकते हैं। 

टॅग्स :ऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor Birth Anniversary Special: ऋषि कपूर ने 3 साल की उम्र में स्क्रीन पर किया था डेब्यू, इस फिल्म के लिए मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor 4th Death Anniversary: पिता की बरसी पर भावुक हुई बेटी रिद्धिमा, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, नीतू कपूर ने कुछ यूं किया याद

बॉलीवुड चुस्कीशादी के बाद नीतू कपूर ने क्यों छोड़ दी एक्टिंग? जानें दिग्गज अदाकार का जवाब

बॉलीवुड चुस्कीरणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को लेकर किया खुलासा, कहा- मेरी फिल्म की पसंद को बताते थे बकवास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?